HPSC की एडीए भर्ती को हाईकोर्ट ने किया रद्द, फटाफट यहाँ चेक करें कारण

चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को बड़ा झटका दिया है. पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने राज्य के अभियोजन विभाग में सहायक जिला अटॉर्नी (एडीए) के 255 पदों के लिए पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है. जी हाँ आपको बता दें कि अभियोजन विभाग में सहायक जिला अटॉर्नी (एडीए) की पूरी भर्ती कैंसिल हो गयी है.

HIGH COURT

ADA भर्ती प्रक्रिया रद्द

कोर्ट का कहना है कि जनरल नॉलेज पर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट की नौकरी के लिए जरूरी कानूनी कौशल कोई संबंधित नहीं है. इसमें योग्य उम्मीदवारों को अनुचित तरीके से बाहर रखा गया है. जस्टिस संदीप मौदगिल ने 36 पेजों के विस्तृत ऑर्डर में कहा कि एग्जाम का सिलेबस, जिसमें सामान्य विज्ञान, समसामयिक घटनाएं, इतिहास, भूगोल और बुनियादी गणित शामिल थे. उसमें लॉ सब्जेक्ट की अनदेखी की गई है. ऐसे में पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है.

यह भी पढ़े -  Haryana Weather: तेज धूप के बीच अब बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 दिन तक इन इलाकों पर रहेगी नजर

18 अक्टूबर को आया फैसला

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की तरफ से सहायक जिला अटॉर्नी (ADA) के 255 पदों के लिए पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है, क्योंकि स्क्रीनिंग टेस्ट में कानूनी विषयों को शामिल नहीं किया गया था. कोर्ट ने इसे “मनमाना और तर्कहीन” बताया, क्योंकि नौकरी की प्रकृति के लिए कानूनी विशेषज्ञता की जरूरत होती है, मगर परीक्षा में सिर्फ सामान्य ज्ञान के प्रश्न थे. यह निर्णय कई याचिकाओं के बाद आया है और 18 अक्टूबर 2025 को जस्टिस संदीप मौदगिल की खंडपीठ ने इसे सुनाया है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.