हाईकोर्ट का फैसला, हरियाणा पुलिस भर्ती विज्ञापन में निर्धारित शर्तों का पालन करना हर उम्मीदवार के लिए अनिवार्य

चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल भर्ती से जुड़े एक मामले में स्पष्ट कर दिया गया है कि भर्ती विज्ञापन में निर्धारित शर्तों की पालना करना हर उम्मीदवार के लिए अनिवार्य है. कोर्ट ने सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता की मांग को ख़ारिज कर दिया. अदालत द्वारा कहा गया कि आवेदन के साथ आर्थिक रूप से पिछड़ा सामान्य वर्ग का सर्टिफिकेट अपलोड नहीं करना सुधार के योग्य नहीं है.

POLICE

गलती से अपलोड नहीं कर पाया था सर्टिफिकेट

आवेदक को आवेदन करते समय पूरा ध्यान रखना चाहिए था. याचिकाकर्ता भिवानी के दीपक ने साल 2015 में जारी विज्ञापन के तहत कांस्टेबल पद के लिए आर्थिक रूप से पिछड़ा सामान्य वर्ग श्रेणी में आवेदन किया था. उसने लिखित परीक्षा भी पास की और इंटरव्यू तक पहुंच गया. याचिकाकर्ता का कहना था कि आवेदन के वक़्त ही उसके पास आर्थिक रूप से पिछड़ा सामान्य वर्ग प्रमाण पत्र उपलब्ध था, वह गलती से इसे अपलोड नहीं कर पाया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

दूसरे उम्मीदवारों के लिए खुल जाएगा रास्ता

ऐसे में उसे केवल एक हल्की तकनीकी गलती के कारण नौकरी से वंचित नहीं किया जाए था. विज्ञापन में साफ किया गया था कि आर्थिक रूप से पिछड़ा सामान्य वर्ग प्रमाण पत्र को आवेदन के साथ अपलोड करना कंपल्सरी है. कोर्ट की एकल पीठ ने कहा कि ऐसी गलती को नजरअंदाज किया, तो समान गलती करने वाले अन्य उम्मीदवारों के लिए रास्ता खुल जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.