2 नवंबर को होगा HPSC की 10 परीक्षाओं का आयोजन, 28 अक्टूबर से डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

चंडीगढ़ | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा 2 नवंबर को एडीओ (एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर), हरियाणा वित्त विभाग में ट्रेजरी ऑफिसर और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर सहित कुल 10 परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाएगा. 2 नवंबर को सुबह के सेशन में 9 परीक्षाएं आयोजित होगी, जबकि बची हुई एक परीक्षा शाम के सत्र में होगी.

HPSC

सुबह की शिफ्ट में होगी परीक्षाएं

आयोग के मुताबिक, 2 नवंबर को सुबह 9 से 11 बजे तक 9 मुख्य परीक्षाएं (स्क्रीनिंग टेस्ट) होंगी. सुबह की शिफ्ट में इन परीक्षाओं में हरियाणा कृषि व कल्याण विभाग के एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर (प्रशासनिक कैडर ग्रुप- बी), असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर (हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ग्रुप- बी) और साइंटिस्ट- वी (हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ग्रुप- बी) की लिए परीक्षाएं आयोजित होगी.

इन परीक्षाओं में उच्च शिक्षा विभाग में लेक्चरर कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, लेक्चरर फार्मेसी, रंग लेक्चर सिविल इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग की परीक्षाएं शामिल हैं. सुबह के सेशई में ही लेक्चरर मैकेनिकल इंजीनियरिंग, फोरमैन इंस्ट्रक्टर की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

28 अक्टूबर से मिलेगा एडमिट कार्ड

शाम 3 बजे से 5 बजे तक हरियाणा वित्त विभाग में ट्रेजरी ऑफिसर और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर की परीक्षा का आयोजन होगा. परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार  आयोग की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. सभी अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड 28 अक्टूबर से डाउनलोड कर पाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.