हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को फिर बड़ा झटका, हरियाणा लोक सेवा आयोग ने रद्द की PGT भर्ती

चंडीगढ़ | हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को एक बार फिर से झटका लगा है. हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने फिर से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGt) के 4476 पदों पर निकाली गई भर्ती को कैंसिल कर दिया है. विज्ञापन संख्या 31/ 2022 और 32/ 2022 के अंतर्गत मेवात काडर में 19 विषयों के 613 पदों और बाकी हरियाणा काडर के लिए आठ विषयों में 3,863 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था.

hpsc

कई बार जारी और रद्द हो चुका विज्ञापन

हाई कोर्ट के आदेश देने के बाद एचपीएससी ने बुधवार को भर्ती विज्ञापन वापस लेने की नोटिफिकेशन जारी की है. सरकार द्वारा फिर से नए सिरे से विज्ञापन जारी किया जाएगा. इससे पहले भी इस भर्ती का विज्ञापन कई बार जारी और रद्द हो चुका है.

सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 26 अगस्त 2019 को विभिन्न विषयों में पीजीटी के विभिन्न पदों का विज्ञापन जारी किया था. इसके बाद, इस भर्ती की जिम्मेदारी HPSC को मिली और 19 नवंबर 2020 को इन्हें फिर से विज्ञापित किया गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में होगी भारी बारिश; पढ़ें अपने शहर का हाल

हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुई भर्ती

13 दिसंबर 2022 को एचपीएससी ने लिखित परीक्षा का पैटर्न प्रकाशित किया. जिसमें दिए गए पाठ्यक्रम के मुताबिक, 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाने थे. 20 मार्च को एचपीएससी ने परीक्षा की नई योजना के बारे में सूचना दी, जिसमें लिखित परीक्षा दो चरणों- प्रारंभिक और मुख्य में आयोजित होनी थी. परीक्षा के पैटर्न में परिवर्तन को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई. जिसके चलते हाई कोर्ट के आर्डर पर इस भर्ती को रद्द करना पड़ा है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.