HPSC ने जारी किया 6 भर्तियों के लिए इंटरव्यू शेड्यूल, तुरंत नोट कर लें डेट

चंडीगढ़ | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा कॉलेज कैडर की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्तियों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्तियों के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. इंटरव्यू का आयोजन 12 जनवरी से 26 फरवरी तक होगा. बता दें कि 6 भर्तियों के लिए योग्य पाए गए कैंडिडेट का इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. इंटरव्यू के लिए सभी को आयोग हेड ऑफिस जाना होगा.

HPSC

इंटरव्यू का शेड्यूल

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की इकॉनॉमिक्स भर्ती के उम्मीदवारों का इंटरव्यू 12 जनवरी, वहीं कम्प्यूटर साइंस भर्ती के उम्मीदवारों का इंटरव्यू 13 व 14 जनवरी को होगा. कॉलेज कैडर की असिस्टेंट प्रोफेसर के राजनीतिक विज्ञान भर्ती के इंटरव्यू के लिए 19 व 21 जनवरी बुलाया जाएगा तथा इंग्लिश विषय के इंटरव्यू के लिए 28 व 29 जनवरी को इंटरव्यू होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 28 सितंबर से इन जिलों में दिखेगा असर

जाना होगा हेड ऑफिस

कॉलेज कैडर की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के हिंदी विषय के लिए 2 व 5 फरवरी को इंटरव्यू होगा. जियोग्रॉफी विषय के लिए आयोग द्वारा 23 व 26 फरवरी का शेड्यूल निर्धारित किया गया है. आयोग द्वारा सभी इंटरव्यू के लिए कैंडिडेटस को पंचकूला आयोग मुख्यालय में बुलाया गया है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.