HPSC ने जारी किया एचसीएस एलाइड सर्विस भर्ती का शेड्यूल, जल्द शुरू होंगे आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा के जो युवा हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. बता दें कि दो साल के इंतजार के बाद हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने एचसीएस एलाइड सर्विस भर्ती का शेड्यूल जारी किया है. अंतिम बार यह परीक्षा साल 2023 में हुई थी. जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित होगी जबकि मुख्य परीक्षा 27 से 29 जून तक कराई जाएगी.

HPSC

HPSC भर्ती के तहत भरे जाएंगे करीबन 100 पद

इंटरव्यू अगस्त- सितंबर में होने प्रस्तावित हैं. मिल रही जानकारी के मुताबिक, इसी हफ्ते आवेदन से जुड़ा नोटिफिकेशन भी जारी हो सकता है. अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे. इस भर्ती के तहत इस बार करीबन 100 पदों को भरा जाएगा जिनमें 20- 25 पद एचसीएस के लिए होंगे. पिछली भर्ती 2023 में निकली थी जिसमें कुल 121 पद थे, मगर इसमें एचसीएस के मात्र 3 पद शामिल थे.

यह भी पढ़े -  Air HQ Delhi Jobs: दिल्ली में जूनियर व सीनियर सहायकों के पदों पर निकली भर्ती, स्नातक पास करें अप्लाई

नए पैटर्न के मुताबिक होगी पहली भर्ती

इस बार पदों की संख्या बढ़ी है इसके पीछे यही वजह है की भर्ती 2 साल के बाद आई है. एचसीएस कैडर में करीब 61 पद खाली हैं, मगर सभी को इस भर्ती में नहीं भरा जाएगा. हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से सिलेबस भी बदल दिया गया है. बदले हुए पैटर्न के तहत यह पहली भर्ती होगी जिसमें ऑप्शनल सब्जेक्ट शामिल नहीं होगा. मुख्य परीक्षा में कुल 6 पेपर लिए जाएंगे. इनमें 4 जनरल स्टडी और एक हिंदी व एक अंग्रेजी का पेपर रहेगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.