चंडीगढ़ | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की तरफ से एचसीएस समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है. जल्द ही, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. दो साल बाद हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा एचसीएस-एलाइड सर्विस की भर्ती 102 पदों पर होगी. अंतिम बार यह परीक्षा साल 2023 में हुई थी. इनमें एचसीएस के 24 पद, सबसे ज्यादा ईटीओ के 27 पद शामिल हैं.
HPSC करेगा भर्ती
इस बार बीडीपीओ और एईओ के लिए कोई पद नहीं है. राज्य सरकार की ओर 102 पदों की सिफारिश कमीशन को भेजी गई थी, जो फाइनल मुहर के लिए वापस सरकार के पास आ चुकी है. आरक्षित पदों के विवरण अंतिम रूप से निर्धारित होना शेष है. यहां से हरी झंडी मिलने के बाद नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत होगी.
परीक्षा का शेड्यूल पहले ही कमीशन की तरफ से घोषित किया जा चुका है. प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी. मेंस एग्जाम 27 जून से 29 जून तक आयोजित किए जाएंगे जबकि इंटरव्यू अगस्त या सितंबर में प्रस्तावित है.
कुल पद
- एचसीएस: 24
- डीएसपी: 08
- ईटीओ: 27
- डीएफएससी: 02
- एआरसीबी: 03
- डीएफएसओ: 01
- एईटीओ:22
- टीएम: 07
- तहसीलदार: 03
- नायब तहसीलदार: 05
इस प्रकार आरक्षित होगी सीटें
कमीशन ने सरकार को जो लेटर भेजा है उसमें आरक्षित पदों का भी उल्लेख है, लेकिन इसमें बदलाव हो सकता है. जो पत्र भेजा गया है उसके मुताबिक 44 पद अनारक्षित रखे गए हैं. डीएससी के लिए 13, ओएससी के लिए 10, बीसी- ए के लिए 15 व बीसी-बी के लिए 7 और ईडब्ल्यूएस के लिए 11 पद प्रस्तावित हुए है.
