HSSC ने युवाओं से मांगे सुझाव, गूगल फॉर्म के जरिए युवा दें अपनी राय

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से एक नई पहल की गई है. HSSC के अध्यक्ष हिम्मत सिंह की तरफ से सरकारी भर्तियों में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से सुझाव मांगे गए हैं. हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2026 में बंपर भर्तियां करने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग लगा हुआ है. कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पुलिस भर्तियों की प्रक्रिया को फाइनल रूप दिया जा रहा है.

HSSC

HSSC ने युवाओं से मांगे सुझाव

इससे पहले हाल ही में आयोग द्वारा ग्रुप डी के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) की भी घोषणा की जा चुकी है. यानी कि अब जल्द ही ग्रुप डी के लिए भी सीईटी आयोजित होगा. पिछली बार हुए सीईटी में करीबन 13 लाख युवा शामिल हुए थे. यदि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अब सीईटी का आयोजन किया जाता है तो संभावित है कि इसमें 15 लाख युवा हिस्सा लें.

दूसरी ओर हरियाणा के मुख्य सचिव के निर्देश पर सभी विभागों द्वारा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को ग्रुप सी व डी के खाली पदों तथा कार्यरत कर्मचारियों की रिपोर्ट भेज दी गई है.

भविष्य में शुरू होगी भर्तियां

भर्तियों में किसी प्रकार का विवाद न हो इसके लिए सरकार द्वारा अब अधिकतर भर्तियां आयोग के जरिए की जा रही हैं. एक तरफ जहां आयोग द्वारा इस साल का भर्ती कैलेंडर तैयार किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने शीघ्र भविष्य में सरकारी पदों पर भर्तियां शुरू करने की घोषणा की है. ऐसे में यह ऐलान सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत भरा है. इससे पहले  प्रदेश सरकार द्वारा की गई कई भर्तियां कानूनी विवाद में उलझकर सिरे नहीं चढ़ पाई हैं.

यह भी पढ़े -  राम रहीम हिंसा केस में बड़ा फैसला, हाई कोर्ट ने 4 आरोपियों को दी राहत; सरकार की अपील खारिज

HSSC ने निकाला नया रास्ता

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा विधानसभा में इसका पूरा ब्योरा भी दिया गया था. ऐसे में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एक ऐसा रास्ता निकाला  गया है, जिससे कोई भर्ती कानूनी पचड़े में न पड़े.

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह के कार्यकाल में अभी तक एक भी भर्ती कानूनी पचड़े में नहीं अटकी है. कमीशन के अध्यक्ष ने ने रविवार को इंटरनेट मीडिया एक्स के जरिए बताया कि आयोग निकट भविष्य में भर्तियों का आयोजन करने जा रहा है.

गूगल फॉर्म के जरिए मांगे गए सुझाव

इसके लिए कई विभागों के जरिए आवेदन मांगे जाएंगे. उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद युवा कई बार अपने सुझाव देते हैं. काफी युवा इसे लेकर कोर्ट में चले जाते हैं, जिसका खामियाजा हजारों युवाओं को भुगतना पड़ता है. ऐसे में आयोग द्वारा पहले ही गूगल फॉर्म के जरिए युवाओं से सुझाव मांगे गए हैं. जो भी युवा कोई सुझाव देना चाहता है वह इस गूगल फॉर्म के जरिए अपना सुझाव आयोग को भेज सकता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.