चंडीगढ़ | हरियाणा के युवा लम्बे वक़्त से संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) का इंतजार कर रहे है. प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए एक खुशखबरी है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानि सीईटी की तैयारियां शुरू कर दी है. आयोग ने इसके लिए पूरा ड्राफ्ट तैयार कर लिया है. पहले कहा जा रहा था कि सीईटी दिसंबर में करवा लिया जाएगा, तब से सीईटी के आयोजन को लेकर तारीखें आगे बढ़ाई जा रही हैं.
जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट
ऐसे में जो युवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी इस परीक्षा का इंतजार है. सीईटी रजिस्ट्रेशन करने में अभ्यर्थियों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए आयोग द्वारा पहले ही जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट जारी की जा चुकी है. इस लिस्ट में वह कागजात शामिल है, जो रजिस्ट्रेशन के लिए चाहिए होंगे. सीईटी में भाग लेने वाले युवा भी अपने दस्तावेज तैयार कर चुके हैं.
2 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू होने की उम्मीद
आयोग पिछले 2 दिन से लगातार बैठकें कर रहा हैं. ऐसे में संभावना है कि 2 मई से वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकता है. इससे पहले पोर्टल को तैयार किया जा रहा है. मई के तीसरे हफ्ते यानी 20 मई तक वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म होगी. मई के तीसरे हफ्ते तक फीस जमा होने की संभावना है. हरियाणा में जब से सीईटी लागू हुआ है, तब से अभी तक ग्रुप- सी और डी के लिए सिर्फ एक बार ही सीईटी हो पाया है.
सरकार और HSSC कर रहे काम
ऐसे में जो युवा पहले सीईटी में शामिल नहीं हो पाए थे, वे सभी लाखों युवा सीईटी का इंतजार कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधानसभा में मई में सीईटी करवाने की घोषणा कर चुके हैं. ऐसे में सरकार और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग सीईटी कराने के लिए काफी एक्टिव होकर काम कर रहे हैं. सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन होना है.
एजेंसी पर भी होगा अगले हफ्ते निर्णय
आयोग द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए जारी होने वाले विज्ञापन को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसके बाद, वन टाइम रजिस्ट्रेशन विज्ञापन को जारी किया जाएगा. वन टाइम रजिस्ट्रेशन में बताया जाएगा कि ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए सीईटी का आयोजन एचएसएससी या आयोग की तरफ से कोई अन्य एजेंसी करेगी. इस बारे में भी अगले हफ्ते फैसला होगा.
