चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से करेक्शन पोर्टल (Correction Portal) खोला गया है. यह पोर्टल 17 अक्टूबर को शुरू हुआ था और इसकी अंतिम तारीख 24 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई थी. इस अवधि के दौरान उम्मीदवार अपने आरक्षित श्रेणी के सर्टिफिकेट अपलोड कर सकते थे. पर इसके लिए आयोग द्वारा शर्त रखी गई थी कि सर्टिफिकेट की कट ऑफ डेट 14 जून 2025 तक या उससे पहले की होनी चाहिए. उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी देखने को मिल रही है.
28 अक्टूबर तक कर पाएंगे करेक्शन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से करेक्शन पोर्टल की अंतिम डेट को बढ़ा दिया गया है. अब यह पोर्टल 28 अक्टूबर 2025 तक खुला रहेगा. सभी उम्मीदवार ध्यान दें कि यह सुधार करने का लास्ट चांस है. कोई भी अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा. इसे लेकर कमिश्न की तरफ से नोटिस जारी किया गया है और खुद अध्यक्ष हिम्मत सिंह जी ने भी इस बारे में जानकारी दी है.
आरक्षित श्रेणी के लिए खुला पोर्टल
चेयरमैन ने कहा कि यह करेक्शन पोर्टल सिर्फ और सिर्फ SC, OBC और EWS के अभ्यर्थियों के लिए खोला गया है. वे अभ्यर्थी जो SC, OBC और EWS कैटेगरी से आते हैं और उन्होंने सर्टिफिकेट न होने के कारण फॉर्म जनरल कैटेगरी में भरा था. ऐसे अभ्यर्थियों को अवसर दिया गया है कि वे अपने ओरिजिनल कैटेगरी में अप्लाई कर सकें. करेक्शन पोर्टल जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए नहीं है.
