HSSC ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा, 3112 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी; देखें लास्ट डेट

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से हरियाणा के उन युवाओं को एक और खुशखबरी दे दी गई है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. पिछले साल दिसंबर महीने में आयोग द्वारा सीईटी स्कोर जारी किया गया था. इसके बाद आयोग ने नए साल पर युवाओं को तोहफा दिया और पुलिस के 5500 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया. फिलहाल आयोग ने युवाओं को एक और तोहफा दे दिया है.

HSSC Chairman Himmat Singh

3112 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से कल यानि शुक्रवार को दो विज्ञापन जारी कर ग्रुप-सी के 3,112 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा 686 पद स्टेनो टाइपिस्ट अंग्रेजी-हिंदी के हैं. कमीशन द्वारा 10 ग्रुपों के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों के लिए 2 से 15 फरवरी तक आवेदन मांगे गए हैं. आयोग की तरफ से इन पदों को वापस ले लिया गया था. अब सभी उम्मीदवारों को इन पदों के लिए नए सिरे से आवेदन करने होंगे. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन भेजना चाहते हैं वह अपना आवेदन कर सकते हैं.

ध्यान रखनी होगी यह खास बातें

इन पदों के लिए कमीशन द्वारा 10 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा. अगर किसी ग्रुप में किसी पोस्ट पर इतने आवेदन नहीं आते हैं तो यह भी प्रावधान किया गया है कि आवेदन की तारीख को आगे बढ़ा दिया जाएगा. बड़ी बात यह है कि समान अंक और समान उम्र होने पर उस अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी, जिसके सीईटी फेज-1 में ज्यादा अंक हैं.

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा जैसे बीसी-ए, बीसी-बी और ईडब्ल्यूएस का सर्टिफिकेट 1 अप्रैल 2025 के बाद से लेकर आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी के बीच का होना चाहिए. डीएससी और ओएससी का सर्टिफिकेट 13 नवंबर 2024 के बाद से लेकर 15 फरवरी के बीच का होना चाहिए. ईएसएम का सर्टिफिकेट 3 फरवरी 2025 से 15 फरवरी के बीच का होना चाहिए.

100 अंकों की होगी परीक्षा

यदि कोई उम्मीदवार बायोमेट्रिक में गड़बड़ करता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी. अगर सिलेबस की बात करें तो 20 प्रतिशत वेटेज सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, गणित, विज्ञान, इतिहास का होगा जिसमें हरियाणा से जुडा इतिहास शामिल है, करंट अफेयर्स, साहित्य, भूगोल, नागरिक शास्त्र, पर्यावरण, संस्कृति आदि के प्रश्नों का होगा, जबकि 10 प्रतिशत वेटेज कंप्यूटर शब्दावली, वर्ड सॉफ्टवेयर, एक्सेल सॉफ्टवेयर, पावर पॉइंट, इंटरनेट, वेब ब्राउजिंग, संचार, ईमेल, वेबसाइटों पर डेटा डाउनलोड करना और अपलोड करना आदि से जुड़े प्रश्नों का रहेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, 15 जिलों के लिए उमस का अलर्ट; जानें कब लौटेगी बारिश

70 प्रतिशत वेटेज में संबंधित विषय से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे. परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे. प्रत्येक सवाल एक अंक का होगा. परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 1.45 घंटे का समय मिलेगा.

बुलाए जाएंगे 10 गुना उम्मीदवार

यदि क्वालीफाइंग मार्क्स की बात करें तो सामान्य कैटेगरी के लिए 50 और आरक्षित कैटेगरी के लिए 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य रहेंगे. आयोग निर्धारित पदों से 10 गुना उम्मीदवार बुलाएगा.  इतने आवेदन नहीं आते हैं तो दोबारा से आवेदन मांगे जाएंगे. स्किल या लिखित परीक्षा के बाद यदि संबंधित कैटेगरी के योग्य उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते है तो, जो पद खाली रह जाते हैं, उनके लिए फिर से विज्ञापन जारी होगा. आयोग द्वारा एक विज्ञापन में 10 ग्रुप में 49 कैटेगरी के 1353 पद विज्ञापित किए है.

नए सिरे से करना होगा आवेदन

आयोग द्वारा कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों ने विज्ञापन संख्या 4/2024, 8/2024,9/2024, 11/2024 के तहत आवेदन किया था, उन्हें इसके लिए नए सिरे से आवेदन करना होगा. आयोग ने दूसरा विज्ञापन स्टेनो टाइपिंस्ट और इसके जुड़े पदों के लिए जारी किया है. इसमें तीन ग्रुप में सात केटेगरी के 1759 पद शामिल है. आयोग की तरफ से बताया गया है कि जिन उम्मीदवारों ने विज्ञापन संख्या 10/2024 के लिए आवेदन किया था उन्हें अब दोबारा से आवेदन करना होगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.