HSSC ने जारी की ग्रुप नंबर 25 की परीक्षा की आंसर की, 25 सितंबर तक जमा करें आपत्तियां

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से 21 जुलाई को शाम की शिफ्ट में ग्रुप नंबर 25 के लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था. अब आयोग ने ग्रुप संख्या 25 की लिखित परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी (आंसर- की) जारी कर दी है. विज्ञापन संख्या 08/ 2024 के तहत हुए इस रिटन टेस्ट की आंसर की आयोग की वेबसाइट hssc.gov.in पर अपलोड हो चुकी है.

HSSC

25 सितंबर तक जमा करें आपत्तियां

अगर किसी अभ्यर्थी को किसी उत्तर से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्तियां और सुझाव 25 सितंबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन जमा कर सकते है. ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की चेक कर सकते हैं.

इन आपत्तियों पर ही होगा विचार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपनी आपत्तियों के साथ-साथ ग्रुप संख्या परीक्षा कोड, परीक्षा तिथि, सत्र, सेट, आपत्ति का प्रकार, प्रश्न संख्या और उत्तर का स्त्रोत, जिस पर आपत्ति उठाई गई है, उसका प्रूफ भी साफ तौर पर लिखें. नहीं तो आपत्ति पर विचार नहीं होगा. आयोग की तरफ से सिर्फ उन्हीं आपत्तियों पर विचार किया जाएगा, जो निर्धारित समयावधि के अंदर प्राप्त होंगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

मैनुअल आपत्ति पर नहीं होगा कोई विचार

इस बारे में आयोग का फैसला फाइनल होगा. उसके अनुसार ही, क्वेश्चन पेपर का मूल्यांकन किया जाएगा. एचएसएससी चेयरमैन की तरफ से साफ किया गया है कि इसके बाद आयोग द्वारा किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा. आपत्तियां दर्ज करने के लिए कोई और टाइम पीरियड नहीं मिलेगा. किसी भी तरह की मैन्युअल आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा. सिर्फ ऑनलाइन आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा. ऐसे में किसी भी प्रश्न पर निर्धारित समय अवधि में आपत्ति लगाई जा सकती है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.