हरियाणा CET परीक्षा को लेकर गाइडलाइंस जारी, 5 में से 1 गोल भरना अनिवार्य; अन्यथा कट जाएगा नंबर

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से सीईटी परीक्षा के लिए तिथि का ऐलान हो चुका है. CET यानी संयुक्त पात्रता परीक्षा 26 और 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए साढ़े 13 लाख से भी ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है. सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) की तिथि निर्धारित हो चुकी है. वहीं, परीक्षा से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. ऐसे में जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उन्हें कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होगा.

HSSC CET

26- 27 जुलाई को आयोजित होगी परीक्षा

उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान OMR (ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्रिशन) के समय सावधानी बरतनी होगी. परीक्षा के दौरान यदि आप कोई गोला नहीं भरते हैं, तो आपका एक अंक घट जाएगा और प्रश्न पत्रों के मूल्यांकन के दौरान नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) होगी. आयोग द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी. 26 और 27 जुलाई को चार शिफ्ट में परीक्षा आयोजित होगी. अभ्यर्थी अगले 2- 3 दिनों बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे.

यह भी पढ़े -  DPHCL Jobs: दिल्ली में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए निकली भर्ती, फटाफट भेजें अपना आवेदन

नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग

आयोग ने सीईटी को लेकर गाइडलाइन जारी की है. इसके मुताबिक, सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे. प्रश्न पत्र द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) में होगा और यह ऑफलाइन (ओएमआर आधारित)लिखित परीक्षा होगी. हर प्रश्न के लिए, उम्मीदवार को प्रश्न पत्र में चुनने के लिए चार विकल्प मिलेंगे. गलत ऑप्शन भरने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

अगर कोई उम्मीदवार किसी प्रश्न का प्रयास नहीं करना चाहता है, तो उसे OMR शीट में पांचवें गोले को भरना होगा. यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका एक अंक काटा जाएगा और प्रत्येक अनुत्तरित प्रश्न के लिए एक अंक घटाकर नेगेटिव मार्किंग की जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.