HSSC ने ग्रुप सी के 4227 पदों के लिए जारी किया विज्ञापन, 9 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा के जो भी युवा सरकारी नौकरी (HSSC) की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. जैसा कि आप सब जानते हैं हरियाणा में ग्रुप सी और डी की सरकारी नौकरी के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा यानी सीईटी को अनिवार्य किया गया है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप सी के लिए सीईटी आयोजित किया जा चुका है और उसका स्कोर भी जारी किया जा चुका है. इसके बाद आयोग ने आगे की प्रक्रिया शुरू की और विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे हैं.

HSSC

4227 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन

आयोग की तरफ से पुलिस के 5500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. करीबन 3 हजार पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे. फिलहाल, आयोग द्वारा एक नई भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने शुक्रवार को ग्रुप सी के 4227 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है. इन पदों के लिए आवेदन 9 फरवरी से शुरू होंगे और आवेदक 23 फरवरी तक ऑनलाइन माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर पाएंगे. इन पदों में एमपीएचडब्ल्यू मेल के बहुप्रतीक्षित पद भी विज्ञापित हुए हैं. ये पद विधानसभा चुनाव 2024 से पहले विज्ञापित किए जाने थे लेकिन अब सीईटी के बाद ये पद विज्ञापित हुए हैं.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

इन पदों के लिए मांगे गए आवेदन

आयोग ने जो पद विज्ञापित किए हैं उनमें एमपीएचडब्ल्यू महिला के 615, एमपीएचडब्ल्यू पुरुष के 700, स्टाफ नर्स के 20, नर्स के 1771, सिस्टर ट्यूटर के 12, रेडियोग्राफर के 131, डिस्पेंसर आयुर्वेदिक के 3, डायटिशियन के 22, फॉरेस्ट गार्ड के 779, जूनियर इंजीविनर सिविल के 49, असिस्टेंट मैनेजर के 8, जूनियर इंजीनियर हॉर्टिकल्चर के 21, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 73, टेक्नीशियन इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल के 7, प्लांट अटेंडेंट इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल के 10, लीगल असिस्टेंट के 6 पद शामिल हैं.

इस प्रकार जो भी युवा इन पदों के लिए योग्य है वह 9 फरवरी से आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद, आगे की प्रक्रिया शुरू होगी और मेंस एग्जाम आयोजित किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.