चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने प्राथमिक शिक्षक (PRT) मेवात कैडर के पदों के लिए विज्ञापन संख्या 05/ 2024, कैटेगरी- 01 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है. आयोग ने भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की रोल नंबर वाइज और श्रेणीवार सूची प्रकाशित की है. इसके साथ ही, सभी श्रेणियों के अंतिम चयनित अभ्यर्थियों की कटऑफ भी सार्वजनिक कर दी गई है.

आयोग के अनुसार, अनारक्षित (UR) वर्ग का अंतिम कटऑफ 75.05 अंक रहा. वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 70.30 अंक, BCA वर्ग के लिए 69.35 अंक, BCB वर्ग के लिए 70.30 अंक और SC वर्ग के लिए 68.40 अंक कटऑफ निर्धारित किया गया है.
फैसले के अधीन
HSSC ने बताया कि 40 अभ्यर्थियों का परिणाम फिलहाल लंबित न्यायिक मामलों के कारण Sealed Cover में रखा गया है. इन अभ्यर्थियों का रिजल्ट संबंधित कोर्ट मामलों में अंतिम निर्णय आने के बाद ही जारी किया जाएगा. पूरा परिणाम न्यायालय में लंबित मामलों के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा. यदि परिणाम तैयार करने या प्रकाशित करने के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी या अनजाने में हुई त्रुटि सामने आती है, तो आयोग उसे संशोधित करने का अधिकार रखता है.
आज जारी हुए प्राइमरी टीचर (मेवात कैडर) के परिणाम में यदि किसी भी अभ्यर्थी को कोई समस्या हो तो वे नीचे दिए गए गूगल फॉर्म के माध्यम से हमें बता सकते हैं।
गूगल फॉर्म का लिंक:https://t.co/6yb2TqHFNj
व्हाट्सएप चैनल लिंक:https://t.co/yjSJizswWi
— Himmat Singh (@advhimmatsingh) July 24, 2026
अगले निर्देशों का इंतजार
फाइनल रिजल्ट जारी होने के साथ ही मेवात कैडर के PRT पदों पर भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है. चयनित अभ्यर्थी अब आयोग और संबंधित विभाग की ओर से जारी होने वाले अगले निर्देशों का इंतजार करेंगे.