HSSC ने जारी किया PST कार्यक्रम, ऐसे करें अपना नाम चेक

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत महिला कांस्टेबल भर्ती (कैटेगरी-02) से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है. आयोग ने फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) में सफल अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टेड लिस्ट जारी कर दी है. इसके साथ ही फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है.

HSSC

जारी कार्यक्रम के अनुसार, महिला पुलिस कांस्टेबल (कैटेगरी-02) के लिए PST का आयोजन 20 जुलाई 2026 से किया जाएगा. जिन अभ्यर्थियों का नाम PMT क्वालिफाइड सूची में शामिल है, उन्हें निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा.

लिस्ट जारी

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे PST में शामिल होने से पहले अपना शेड्यूल और अन्य जरूरी दिशा- निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ लें. निर्धारित समय पर रिपोर्टिंग करना अनिवार्य होगा. किसी भी प्रकार की देरी होने पर अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है. PMT क्वालिफाइड अभ्यर्थियों की सूची और PST शेड्यूल HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है.

देखें यहां

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना पर ही भरोसा करें और समय-समय पर नए अपडेट भी चेक करते रहें. अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिस के माध्यम से अपना रोल नंबर, परीक्षा तिथि और अन्य जानकारी देख सकते हैं.

यह भी पढ़े -  देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के मंच पर दिखेगा BJP का नया सियासी समीकरण, कांग्रेस छोड़ने वालों को मिला सम्मान

देखें लिंक- HSSC

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.