हरियाणा में HSVP दे रहा प्लाट्स खरीदने का सुनहरा मौका, इस दिन होगी नीलामी

चंडीगढ़ | हरियाणा में प्लाट्स खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) 13- 20 मई तक अपने विभिन्न सेक्टरों में स्थित रिहायशी, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्लाट्स की ई- नीलामी करने जा रहा है. दिल्ली से सटे फरीदाबाद की बात करें तो यहां 15 मई को ई- नीलामी प्रकिया रहेगी.

plot

HSVP द्वारा जल्द ही उन सेक्टरों की लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी, जिनमें यह नीलामी की जाएगी. इस नीलामी के जरिए खाली पड़े प्लाट्स को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इससे उन लोगों को फायदा पहुंचेगा, जो निवेश या भवन निर्माण के लिए प्लाट की तलाश में हैं.

लंबे समय बाद होगी नीलामी

पहले HSVP नए सेक्टरों में प्लॉट ड्रॉ (लॉटरी) सिस्टम के जरिए आवंटित करता था, लेकिन अब नीति में बदलाव करते हुए नीलामी के जरिए प्लाट्स की बिक्री की जा रही है. पिछले लंबे समय से HSVP की ओर से कोई नीलामी आयोजित नहीं की गई थी, जिसके चलते प्राधिकरण ने अब राज्य के विभिन्न शहरों के लिए एक विस्तृत ई-ऑक्शन शेड्यूल तैयार किया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाना होगा आसान, 10 शहरों में खुलेंगे नए फायर स्टेशन

ऑथोरिटी के एक अधिकारी ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिससे इच्छुक बोलीदाता घर बैठे HSVP की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भाग ले सकते हैं. पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जा रही है.

आम जनता के लिए सुनहरा मौका

उन्होंने बताया कि निवेशकों और आम जनता के लिए यह एक सुनहरा अवसर है कि वे HSVP के प्लॉट्स में निवेश कर सकें. अधिक जानकारी और भागीदारी के लिए इच्छुक लोग HSVP की आधिकारिक वेबसाइट www.hsvphry.org.in पर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.