हरियाणा पुलिस भर्ती में ऐसे होगी उम्मीदवारों की ऐज काउंट, अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने दूर किया भ्रम

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से हरियाणा पुलिस के 5500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 25 जनवरी रात 12:00 बजे तक आवेदन कर पाएंगे. इसी बीच आवेदकों में आयु को लेकर थोड़ी असमंजस देखने को मिल रही है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह खुद इंटरनेट मीडिया पर आकर उम्मीदवारों की समस्याओं का हल करते हैं.

POLICE

हरियाणा पुलिस रूल्स

ऐसे में आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कांस्टेबलों की भर्ती की आयु पर भी असमंजस को दूर करने का प्रयास किया है. चेयरमैन ने स्पष्ट कर दिया है कि अभ्यर्थियों की आयु की गणना पुलिस रूल्स के मुताबिक होगी. जिस महीने में भर्ती होगी, उस महीने की पहली तारीख को आधार मानकर अभ्यर्थी की आयु निर्धारित की जाएगी. आयोग द्वारा पहले ही साफ किया जा चुका है कि जिन अभ्यर्थियों ने 2024 में रद हुई पुलिस भर्ती में आवेदन किया था, उन्हें इस नई भर्ती में ऐज रिलेक्सेशन (आयु में राहत) दी जाएगी.

अभी सिर्फ लिए जा रहे आवेदन

इस बारे में बाद में अधिसूचना जारी की जाएगी. चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि भर्ती के लिए आवेदन मांगते वक्त जारी किए गए विज्ञापन में आयु को लेकर स्पष्ट किया गया था कि अभ्यर्थी की आयु पुलिस रूल्स के मुताबिक निर्धारित की जाएगी. पुलिस रूल्स में यह बिलकुल स्पष्ट है कि जिस महीने में भर्ती की जाएगी, उस महीने की पहली तारीख को आधार बनाकर ही अभ्यर्थी की आयु को कैलकुलेट किया जाएगा. वह भर्ती कब होगी, यह अभी निर्धारित नहीं किया गया है. अभी सिर्फ आवेदन लिए जा रहे हैं.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

आयु सीमा को लेकर न रहे कोई भ्रम

चेयरमैन की तरफ से उम्मीदवारों को समझाने के लिए उदाहरण भी पेश किया गया. मान लीजिए यदि किसी वर्ष में 20 अगस्त को भर्ती प्रक्रिया शुरू होती है तो एक अगस्त को आधार मानकर उम्मीदवार की आयु को कैलकुलेट किया जाएगा. आयु सीमा की तिथियों को लेकर उम्मीदवारों के मन में किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए. अभ्यर्थी आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने अथवा फार्म को फाइनल रूप में सब्मिट करने से पहले विज्ञापन में दिए गए सभी नियम व शर्तों को पढ़ लें ताकि कोई शंका न बचे.

नहीं खुलेगा करेक्शन पोर्टल

अभी तक इस भर्ती के लिए लगभग डेढ़ लाख आवेदन आ चुके हैं. हिम्मत सिंह ने अभ्यर्थियों से कहा कि वे जल्द से जल्द अपना आवेदन कर दें. आने वाले समय में अन्य भर्तियों के लिए भी आवेदन पोर्टल ओपन होंगे ऐसे में समय कम होने की वजह से आवेदन के बाद कोई करेक्शन पोर्टल खोला नहीं जाएगा. ऐसे में सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फार्म बिल्कुल सावधानी से भरें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.