HPSC के इस विभाग में असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर के पदों में हुई बढ़ोतरी, 12 सितंबर तक करें अप्लाई

चंडीगढ़ | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के वित्त विभाग में अब 30 के अपेक्षा 54 पदों पर असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर की भर्ती की जाएगी. जी हां, आपको बता दें कि असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर के पदों में बढ़ोतरी हुई है. आयोग की तरफ से 18 अगस्त से 5 ट्रेजरी ऑफिसर (कोषागार अधिकारी) व असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर के 30 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे.

hpsc

असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर के पदों में हुई वृद्धि

अब संख्या 30 से बढ़कर 54 हो चुकी है. इन पदों पर भर्ती के  लिए इच्छुक उम्मीदवार 12 सितंबर तक आवेदन भेज सकते हैं. हरियाणा लोक सेवा आयोग के मुताबिक, आरक्षित/ अनारक्षित श्रेणी में असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर पदों के लिए 30 पद है, जबकि डीएससी (वंचित अनुसूचित जाति) श्रेणी के लिए 6 पद अलग से रिज़र्व किए हैं. ओएमसी श्रेणी (अन्य अनुसूचित जाति) के लिए 5 पद रिज़र्व हैं.

12 सितंबर तक कर पाएंगे अप्लाई

पिछड़ा वर्ग- ए के लिए 6 और पिछड़ा वर्ग बी के लिए भी 2 पद रिज़र्व किए गए है. आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग के लिए भी 5 पद रिज़र्व है. आयोग ने कहा कि इन पदों पर भर्तियों के लिए 8 सितंबर सोमवार से आवेदन के लिए फिर से पोर्टल खोला जा रहा है. इच्छुक आवेदक hpsc.gov.in पोर्टल के जरिए 12 सितंबर की शाम 5 बजे तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में इन लोगों के घर मुफ्त लगेंगे सोलर पैनल, बैंक गारंटी की नहीं पड़ेगी जरूरत

आयोग की तरफ से सहायक निदेशक (डीएनए लाई डिटेक्टर, साइबर फोरेंसिक और विष विज्ञान तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (साइबर कफोरेंसिक अपराधस्थल दस्तावेज भौतिकी, विष विज्ञान और एनडीपीएस) के पदों के लिए विषय ज्ञान परीक्षा (सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट) का आयोजन 3 नंवबर को होगा. आयोग द्वारा परीक्षा का सिलेबस भी निर्धारित कर दिया गया है. यह परीक्षा अंग्रेजी मीडियम में हो गई. 150 अंकों की इस परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा. परीक्षा में विषय से संबंधित सवाल होंगे. सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.