जयपुर- चंडीगढ़ के बीच आरामदायक बनेगा यात्रियों का सफर, अब LHB डिब्बों के साथ दौड़ेगी गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन

चंडीगढ़ | यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे (Indian Railways) निरंतर नए प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में जयपुर से चंडीगढ़ के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां ट्रेन नंबर 19411/ 12, गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन को अब लिंक हॉफमैन बुश (LHB) कोच के साथ संचालित किया जाएगा. रेलवे ने इस ट्रेन में आधुनिक तकनीक से लैस इन डिब्बों को लगाने की तैयारियां शुरू कर दी है.

Indian Railways Train 2

LHB कोच लगाने के फायदे

जर्मन डिजाइन पर आधारित LHB कोच न केवल वजन में हल्के होते हैं बल्कि दुर्घटना सुरक्षा के लिहाज से बेहद प्रभावी तकनीक से बनाए जाते हैं. पुराने आईसीएफ कोचों की तुलना में इन कोचों में झटकों की समस्या काफी कम रहती है और टकराव की स्थिति में इनके एक- दूसरे पर चढ़ने का खतरा समाप्त हो जाता है.

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन में LHB कोच के 1 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, चार द्वितीय शयनयान, 4 जनरल कोच, एक पॉवर कार और एक गार्ड कोच सहित कुल 15 डिब्बे लगाने की योजना बनाई गई है. इन डिब्बों की खासियत यह है कि किसी कारणवश दुर्घटना होने पर ट्रेन के डिब्बे एक- दूसरे के ऊपर नहीं चढ़ेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

यात्रियों की सुविधा में होगी बढ़ोतरी

LHB कोच लगाने के बाद यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा. यात्रियों को बेहतर सस्पेंशन सिस्टम का लाभ मिलेगा जिससे लंबी दूरी की यात्रा भी आरामदायक महसूस होगी. कोचों में बेहतर लाइटिंग, वेंटिलेशन, सीट क्वालिटी और अच्छी बाथरूम व्यवस्था होगी. साथ ही, ट्रेन को अधिकतम गति में चलाने की क्षमता बढ़ने से समय पालन में भी सुधार होगा. लंबी दूरी के सफर को तय करने में समय की कमी आएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.