चंडीगढ़ में वाहन चालक ध्यान दें, 20 दिन तक बंद रहेगी शहर की मुख्य सड़क; वैकल्पिक रूट्स से पूरा करना होगा सफर

चंडीगढ़ | पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में सफर करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट तक की मुख्य सड़क आज यानि 26 नवंबर से अगले 20 दिन 15 दिसंबर तक बंद रहेगी. वाहन चालकों को कोई परेशानी ना हो. इसके लिए प्रशासन द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है, ताकि लोग वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकें.

Sadak Road 3

वाहन चालकों की बढ़ेगी परेशानी

चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि इस मुख्य सड़क की रिकार्पेटिंग का काम किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पूर्व मार्ग पर इस मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़कों को भी जरूरत के हिसाब से बंद किया जाएगा. रिकार्पेटिंग और मरम्मत कार्य के चलते बारी- बारी से एक साईड की सड़क को बंद रखा जाएगा और एक ओर से ट्रैफिक का आवागमन जारी रहेगा.

बता दें कि पूर्व मार्ग के बंद होने से जगतपुरा बाईपास रोड से चंडीगढ़ के सेक्टर- 47 व 48 को लगते मुख्य मार्ग से मोहाली की ओर से ट्रिब्यून चौक आने वाले वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी होगी. अब इस रूट से मोहाली से आने वाले लोगों को ट्रिब्यून चौक से होकर दक्षिण मार्ग से सेक्टर- 32 जीएमसीएच- 32 चौक से सेक्टर- 29- 30 लाइट पॉइंट से होकर जाना होगा. पंचकूला और मोहाली से रोजाना चंडीगढ़ में जीरकपुर की ओर से, कलाग्राम लाइट पॉइंट की ओर से और सेक्टर 47 व 48 की ओर से हजारों वाहन शहर मे प्रवेश करते हैं. ऐसे में इन वाहनों को वैकल्पिक रूट चुनने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

वैकल्पिक मार्ग का करें इस्तेमाल

  • पंचकूला- कलाग्राम लाइट प्वाइंट की ओर से आने वाले वाहनों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा, जो ट्रैफिक मध्य मार्ग पर ही जाता है.
  • जीरकपुर से आने वाले वाहनों को ट्रिब्यून चौक से सीधा दक्षिण मार्ग पर सेक्टर- 32 की ओर वैकल्पिक रूट्स अपनाने होंगे.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.