मौसम विभाग ने हरियाणा में शीतलहर चलने की जताई आशंका, बर्फबारी से सूखी ठंड बढ़ने की संभावना

चंडीगढ़ | हरियाणा में उत्तरी- पश्चिमी हवाओं के चलते ठंड लगातार बढ़ रही है. दिन में हल्की गर्माहट के साथ तेज हवाएं चलती है. रात्रि के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है. पहाड़ों क्षेत्रों पर हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों पर साफ नजर आने लगा है. यहां सुबह के समय कुछ जगहों पर धुंध नजर आने लगी है.

Cold Sardi Thand Mausam

दिन- रात का तापमान पिछले दो तीन दिन के तुलना में कम हुआ है. हिसार शहर का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री रिकॉर्ड किया जो पिछले 24 घंटे में 0.4 डिग्री घटकर सामान्य पर पहुंचा है. न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो 24 घंटे में 0.4 डिग्री घटकर सामान्य से 3.0 डिग्री कम रहा.

आगे मौसम कैसा रहेगा?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हरियाणा में आने वाले दिनों में शीतलहर चलने की संभावना है. अधिकतर स्थानों पर रात का तापमान सिंगल डिजिट मे पहुंच चुका है. कुछ स्थानों पर एक बार फिर शीतलहर ब सूखी ठंड और पाला जमने की स्थिति देखने को मिलेगी. हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों पर 12 से 14 दिसंबर को येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान घनी धुंध होने की संभावना है. ठंड व घनी धुंध के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 393 सरकारी स्कूलों की बड़ी लापरवाही, शिक्षा विभाग ने जारी किया अल्टीमेटम

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते रहेंगे. इसकी वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी जारी रहेगी, जिसके कारण दिन और रात के तापमान में उतार- चढ़ाव जारी रहेगा. बर्फबारी होने से सूखी ठंड बढ़ने की संभावना ज्यादा रहेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.