हरियाणा के नंबरदारों को खुशखबरी, अब आयुष्मान भारत योजना के तहत भी होंगे कवर

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने राज्य के नंबरदारों पर मोबाइल फोन का तोहफा देने के बाद उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर करने की तैयारी भी कर ली है, इस संबंध में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को आगे की कार्रवाई करने के लिए जल्द से जल्द एमओयू करने को कहा है. उपमुख्यमंत्री बुधवार को राजस्व एवं “आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण” के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे.

Aayushmaan Bharat Yojana

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नंबरदार, प्रशासन और आमजन के बीच सेतु का काम करते हैं. नंबरदारों को प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार ने उन्हें पहले की घोषणा के अनुसार स्मार्ट मोबाइल फोन दिए हैं. इससे वे जिला प्रशासन से कानून व्यवस्था, गांव के विकास कार्यों की जानकारी का आदान-प्रदान कर सकेंगे. आप व्हाट्सएप, फेसबुक आदि के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में रह सकेंगे.

5 लाख रुपये तक की राशि की जाएगी प्रदान

डिप्टी सीएम ने आगे बताया है कि अब राज्य सरकार आयुष्मान भारत योजना का लाभ पात्र लोगों को देना चाहती है, इस योजना का उद्देश्य गंभीर बीमारियों की स्थिति में उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ देना है.

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत, सरकार भारत में सार्वजनिक और निजी अस्पतालों में माध्यमिक और तृतीयक स्वास्थ्य उपचार के लिए लाभार्थियों को प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक की राशि प्रदान करती है. यह योजना लाभार्थी को सेवा संस्थानों अर्थात अस्पतालों में नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती है. आयुष्मान भारत योजना चिकित्सा उपचार पर होने वाले अत्यधिक खर्च को कम करने में मदद करती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.