हरियाणा में बनेंगे रोजगार के नए अवसर, यहां विकसित होंगे 3 नए औद्योगिक क्षेत्र

चंडीगढ़ | हरियाणा में तकनीकी शिक्षा हासिल करने के बाद रोजगार की बाट जोह रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) ने तीन नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई है.

Job Exam Student Collage 1

हरियाणा में रोजगार के अवसर

HSIIDC के एजीएम राजीव गोयल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए 12 गांवों की जमीन चिह्नित की गई है. रेट तय करने के बाद किसानों से उनकी राय ली जाएगी और सहमति से जमीन खरीदी जाएगी. खरीद प्रक्रिया ई- भूमि पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से की जाएगी. जमीन का मुआवजा बाजार दर के अनुसार दिया जाएगा.

यहां पर बसेंगे नए औद्योगिक क्षेत्र

पहला औद्योगिक क्षेत्र पटौदी की 750 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा. इसमें रामपुर, जनौला, जोरी और जटोला गांव की जमीन शामिल है. दूसरा औद्योगिक क्षेत्र पटौदी-फर्रूखनगर की 500 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा. इसमें जटोला, जोरी, सांपका और ताज नगर गांव की जमीन शामिल हैं. तीसरा औद्योगिक क्षेत्र फर्रुखनगर- हरसरू क्षेत्र की साढ़े 500 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा. इसमें बाबरा बाकीपुर, ख्वासपुर, पतली हाजीपुर और धाना गांव की जमीन शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  गाय के निधन पर नम हुईं आंखें, 18 साल साथ रही 'नंदिनी' को परिवार ने पूरे सम्मान से दी अंतिम विदाई

इस परियोजना से सिर्फ गुरुग्राम ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी. नई औद्योगिक इकाइयों के स्थापित होने से लाखों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होंगे. नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने से प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.