हरियाणा में महिला अपराध से जुड़े मामलों पर लगेगा अंकुश, इन जिलों में खुलेगी नई फास्ट ट्रैक कोर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते आपराधिक मामलों को लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. प्रदेश की विभिन्न कोर्टों में महिलाओं के विरुद्ध अपराध जैसे बलात्कार, छेड़छाड़ तथा मानसिक उत्पीड़न संबंधित लंबित मामलों की सुनवाई के लिए 6 नए फास्टट्रैक कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया गया है. प्रत्येक जिला जहां उपरोक्त वर्णित श्रेणियों के 50 से अधिक मामले कोर्ट में लंबित हैं, वहां पर फास्टट्रैक कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया गया है.

DGP IPS Shatrujit Kapur

DGP शत्रुजीत कपूर ने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध आपराधिक घटनाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है, ताकि महिलाओं को जल्द न्याय मिल सके. फास्टट्रैक कोर्ट के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश के फरीदाबाद में 2 तथा गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत व नूंह जिले में 1-1 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित की जाएगी.

महिला सुरक्षा के लिए कराए जा रहे रिफ्रेशर कोर्स

डीजीपी कपूर ने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस अकादमी में महिला जांच अधिकारियों के लिए नियमित तौर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा रिफ्रेशर कोर्सेज कराए जा रहे हैं ताकि वे न केवल कानूनी प्रावधानों में हुए नए संशोधनों के बारे में अपडेटेड रहें, बल्कि मामले की प्रभावी तथा समयबद्ध तरीके से जांच कर सकें.

इतना ही नहीं, सीन ऑफ क्राइम द्वारा घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के लिए सभी जिलों में जांच अधिकारियों को इन्वेस्टिगेशन किट उपलब्ध कराई जा रही है. यह इन्वेस्टिगेशन किट वैज्ञानिक तरीके से काफी उच्चतर है जिससे जांच प्रक्रिया को और अधिक निष्पक्ष बनाने में मदद मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.