हरियाणा CET को लेकर बड़ी अपडेट: पदों की संख्या में बढ़ोतरी; सिलेबस में भी बदलाव

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से कहा गया था कि 16 मार्च से पदों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू होगी लेकिन किन्हीं कारण इन्हें वापस ले लिया गया था. जैसा कि सभी जानते हैं हरियाणा में ग्रुप सी और डी की भर्तियों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CET लिया गया है. ग्रुप सी के लिए सीईटी हो चुका है जबकि ग्रुप डी के लिए सीईटी अभी होना बाकी है. जिन भी उम्मीदवारों ने सीईटी को क्वालिफाई किया है अब उन्हें स्क्रीनिंग टेस्ट देना होगा.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

जारी किया गया नया नोटिस

फॉर्म भरने के लिए अब फिर से लिंक जारी किया जाएगा. इसी बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एक नया नोटिस जारी किया गया है. इस नोटिस के अनुसार, अब ग्रुप सी की कुल भर्तियां 31,529 से बढ़कर 31,902 हो चुकी है. यानी कि अब 31,902 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

फिलहाल, पदों की कुल श्रेणियां 401 हैं और उन्हें अब 63 समूहों में वर्गीकृत किया गया है. विभिन्न विभागों से नए पदों को श्रेणी क्रमांक 20, 31, 32, 33, 45, 46, 98, 99, 100, 109, 110, 111, 120, 198, 199, 211, 228, 244, 245,   254, 255, 256, 374, 375, 388, 399, 400 के तहत  विज्ञापित किया जा रहा है. इसलिए जो भी उम्मीदवार इन श्रेणियों की पात्रता शर्तों को पूरा करते हो वह इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  NCR में आएगी नौकरियों की बहार, 1 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी जापानी कंपनी Daikin

Official Notice Direct Link

कुछ ग्रुप के सिलेबस में हुआ बदलाव

नोटिस में यह जानकारी भी दी गई है कि कुछ ग्रुपों के सिलेबस को भी बदला गया है. इनमें ग्रुप 8, 10, 25, 49, 56, 57, 58, 59, 60, 61, 62, 63 शामिल है. आप सभी को बता दें कि अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस विषय में सारी जानकारी ले सकता है. आयोग की तरफ से कहा गया है कि फार्म भरने के लिए लिंक को जल्द ही खोला जाएगा. जिसके बाद, सभी उम्मीदवार पदों के अनुसार आवेदन कर पाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.