HTET के लिए नोटिफिकेशन जारी, 4 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा के जो युवा शिक्षक बनना चाहते हैं उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अगर आपका भी सपना है कि आप सरकारी शिक्षक बने और बच्चों को पढ़ाए तो आपको बता दें कि हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी HTET के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से HTET को लेकर नोटिस जारी किया गया है. HTET के लिए आवेदन 24 दिसंबर से शुरू होंगे व आवेदक 04 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं.

HTET

24 दिसंबर से शुरू हुए आवेदन

आवेदकों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की तरफ से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा- 2025 (एचटेट) लेवल- 1, 2 व 3 के लिए आवेदन 24 दिसम्बर 2025 से लाईव किए जा चुके है. परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर मौजूद है. आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार एवं उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में जानकारी दी.

4 जनवरी तक कर पाएंगे अप्लाई

उन्होंने कहा कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर दिए गए लिंक के जरिए अहम निर्देशों को ध्यान से पढक़रसमझकर 04 जनवरी 2026 (रात्रि 12:00 बजे) तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि एचचटेट के लिए अभ्यर्थी अगर 1 लेवल के लिए आवेदन करता है तो उसे 1000/- रूपये, 2 लेवलों के लिए 1800/- रूपये तथा तीनों लेवलों के लिए 2400/- रूपये शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

अवश्य लें कंफर्मेशन पेज का प्रिंट

इसी तरह हरियाणा के अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित तथा दिव्यांग अभ्यर्थी अगर एक लेवल के लिए अप्लाई करता है तो उसे 500/- रूपये शुल्क देना होगा, दो लेवलों के लिए 900/- रूपये तथा तीनों लेवलों के लिए 1200/- रूपये शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा. उनकी तरफ से बताया गया कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी सूचना बुलेटिन में दर्शाए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढ़े व अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें. ऑनलाइन आवेदन व परीक्षा शुल्क के सफलतापूर्वक जमा करने के बाद अभ्यर्थी कंफर्मेशन पेज का प्रिंट अवश्य निकाल लें.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

मिलेगा इतना समय

उन्होंने आगे बताया कि अभ्यर्थी अपने विवरण, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठें का निशान, लेवल,  विषय के चयन (लेवल 2 व 3), जाति वर्ग, दिव्यांग श्रेणी व गृह राज्य में संशोधन कर सकते हैं. इसके लिए 04 व 05 जनवरी 2026 का समय मिलेगा. इस तिथि के बाद विवरण में कोई भी सुधार नहीं हो पाएगा. अध्यक्ष की तरफ से स्पष्ट किया गया कि इस बारे में कोई भी प्रार्थना/ प्रतिवेदन किसी भी माध्यम से स्वीकार नहीं होगा.

दूसरे लेवल के लिए आवेदन

अगर कोई अभ्यर्थी एक रजिस्ट्रेशन करने के बाद अन्य लेवल की परीक्षा देना चाहता है तो उसी रजिस्ट्रेशन के अन्तर्गत ही दूसरे लेवल के लिए आवेदन कर सकता है. उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी सभी अपडेट के लिए वेबसाइट को चेक करते रहें. अगर कोई अभ्यर्थी एक लेवल के लिए एक से ज्यादा आवेदन करता है तो उसका आवेदन/ पात्रता रद्द हो जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.