हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, फैमिली आईडी में अब एफिडेविट से हो सकेगा सुधार

कैथल | हरियाणा में परिवार पहचान पत्र (PPP) की खामियों को दूर करवाने के लिए आमजन को खासी भागदौड़ करनी पड़ रही है, जिसके चलते उन्हें बेवजह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए प्रदेश की नायब सैनी सरकार ने एक राहत भरा फैसला लिया है.

FAMILY ID

एफिडेविट से हो सकेगा सुधार

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अब एफिडेविट के आधार पर वार्षिक आय कम करने की व्यवस्था की गई है. बता दें कि कल सीएम कैथल जिले से पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शिरकत करने पहुंचे थे, जहां कुछ कार्यकर्ताओं ने परिवार पहचान पत्र की समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी.

इसको लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय अधिक होने की समस्याओं का सरलीकरण करते हुए अब केवल एफिडेविट के आधार पर वार्षिक आय कम करने की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, FAR में बढ़ोतरी का मिला तोहफा; जानें क्या होगा फायदा

बीपीएल कार्ड होगा जारी

उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति अपनी वार्षिक आय कम करवाना चाहता है. वह स्वयं का एफिडेविट लेकर अधिकारियों के पास जाए. अधिकारी उस एफिडेविट को अपलोड करके उसका बीपीएल कार्ड जारी करेंगे. सरकार के इस फैसले से लंबे समय से परेशानी का सामना कर रहे लोगों को राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.