ग्रुप डी भर्ती में अब पूर्ण रूप से हरियाणा CET अंकों पर होगा चयन, नहीं मिलेगी सामाजिक आर्थिक वेटेज

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) अनिवार्य की गई है. ग्रुप सी के लिए उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा देनी होती है जबकि ग्रुप डी में उम्मीदवारों का चयन सीईटी स्कोर के आधार पर किया जाता है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप सी के लिए सीईटी का आयोजन किया जा चुका है और सीईटी स्कोर भी जारी हो चुका है. आयोग द्वारा आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Haryana CET HSSC CET

हरियाणा CET अंकों पर होगा चयन

हरियाणा पुलिस के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. फिलहाल ग्रुप डी भर्ती प्रक्रण में बड़ा बदलाव किया गया है. सरकार ने ग्रुप डी भर्ती की चयन प्रणाली को पूर्ण रूप से सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) आधारित कर दिया है.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जो कैबिनेट बैठक हुई उस मीटिंग में हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारी (भर्ती और सेवा शर्तें) अधिनियम 2018 में संशोधन को हरी झंडी दे दी गई है. अब ग्रुप डी पदों पर भर्ती 100 प्रतिशत सीईटी अंकों के आधार पर की जाएगी.

नहीं मिलेगा अतिरिक्त वेटेज

इससे पहले समाजिक आर्थिक मानदंडों के आधार पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त वेटेज मिलता था. मगर सुप्रीम कोर्ट और पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने इसे असंवैधानिक करार करते हुए इसे रद्द कर दिया था. इन्हीं न्यायिक निर्णयों के अनुरूप सरकार द्वारा अधिनियम की दूसरी अनुसूची को संशोधित किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

संशोधित प्रावधानों के तहत अब किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वेटेज, अनुभव अंक या समाजिक आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा. यह नरूल उन सभी ग्रुप डी पदों पर लागू होगा जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक या उससे ज्यादा है.

मैट्रिक स्तर पर होगा पेपर का लेवल

नई व्यवस्था के मुताबिक, सीईटी परीक्षा का वेटेज भी क्लियर किया गया है. कुल अंकों में 75 प्रतिशत वेटेज सामान्य विषयों और 25 प्रतिशत हरियाणा से जुड़े विषयों से संबंधित रहेगा. परीक्षा का लेवल पहले की तरह मेट्रिक लेवल का ही होगा. सरकार का मानना है कि इस बदलाव से भर्ती प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी, निष्पक्ष होगी.

इसमें किसी प्रकार का कोई विवाद उत्पन्न नहीं होगा. ऐसे में अब ग्रुप डी भर्ती में सामाजिक आर्थिक मानदंड के आधार पर कोई वेटेज नहीं दिया जाएगा. उम्मीदवारों का चयन सीईटी स्कोर के आधार पर होगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.