चंडीगढ़ में स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बदला, अब ये होगा नया टाइम

चंडीगढ़ | राजधानी चंडीगढ़ में स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है. शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा पहली से 12वीं तक के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है. स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ द्वारा जारी आदेशों के अनुसार स्कूलों के समय में किया गया परिवर्तन 31 मार्च 2023 तक रहेगा.

SCHOOL

अब ये होगा समय

कक्षा पहली से 5वीं तक के कर्मचारियों के लिए पहली पाली में सुबह 10:40 बजे से शाम 4:40 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है जबकि दूसरी पाली में छात्रों के लिए निर्धारित समय दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक है. कक्षा छठी से आगे के कर्मचारियों के लिए मॉर्निंग शिफ्ट का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है. दूसरी पाली में छात्रों के लिए निर्धारित समय सुबह 9 बजे से 01:15 बजे तक है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

इनके अलावा, अन्य सभी कक्षाओं के कर्मचारियों के लिए सिंगल शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक का समय निर्धारित है जबकि छात्रों के लिए निर्धारित समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2:20 बजे तक है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.