हरियाणा ग्रुप डी के 7200 पदों में से मात्र 4 हज़ार ने किया ज्वाइन, शेष उम्मीदवारों को नोटिस जारी करेगी सरकार

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से पिछले दिनों ग्रुप डी के करीबन 7000 पदों पर भर्ती के लिए रिजल्ट जारी किया गया था. इन चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देने पहुंचे थे.

HSSC

7200 में से 4000 ने किया ज्वाइन

पिछले सीईटी के अनुसार, ग्रुप- डी के 7200 युवाओं को ज्वॉइनिंग के लिए बुलाया गया, पर इनमें से सिर्फ 4 हजार लोगों ने ही ज्वॉइन किया है. इन्हें 2 दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं नियुक्ति पत्र सौंपे हैं. शेष 3200 कर्मचारियों को एक नोटिस दिया गया, मगर इन्होंने ज्वॉइन नहीं किया. अब सरकार की तरफ से उन्हें एक और नोटिस दिया जाएगा. यदि वे इसके बाद भी निर्धारित समय में ज्वॉइन नहीं करते हैं, तो मान लिया जाएगा कि वे इस नौकरी के इच्छुक नहीं हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

जल्द होगा ग्रुप डी सीईटी

ऐसे में इन सीटों को खाली मानकर नए सिरे से भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप सी संयुक्त पात्रता परीक्षा (Group C CET) का आयोजन किया जा चुका है. वहीं, दूसरी तरफ एचएसएससी के अध्यक्ष हिम्मत सिंह की तरफ से सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की गई थी कि जल्द ही ग्रुप डी के लिए भी सीईटी का आयोजन होगा. ऐसे में से भी उम्मीदवार अपने कागजात तैयार रखें. जल्द ही रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खोला जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.