हरियाणा पुलिस भर्ती में ओवरऐज युवाओं को मिली 3 साल की छूट, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

चंडीगढ़ | हरियाणा पुलिस (Haryana Police) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. सरकार की तरफ से इन युवाओं को बड़ा तोहफा दिया गया है. आपको बता दें कि राज्य सरकार की तरफ से पुलिस भर्ती में 3 साल का ऐज रिलैक्सेशन दिया गया है. ऐसे में उम्मीदवारों को 3 साल की अतिरिक्त छूट दी गई है. युवाओं की तरफ से लगातार मांग उठाई जा रही थी कि उन्हें आयु में छूट दी जाए. आखिरकार युवाओं की मांग मान ली गई है. पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में ओवरएज होने से आवेदन नहीं कर पा रहे युवाओं को अब राहत मिल चुकी है.

POLICE

हरियाणा पुलिस भर्ती

राज्य सरकार की अनुशंसा पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट प्रदान की है. इसी के साथ- साथ आवेदन की अंतिम तिथि भी 25 जनवरी से बढ़ाकर 31 जनवरी की रात्रि 11:59 बजे तक हो चुकी है. अब ओवरएज अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए आवेदन पोर्टल एक्टिव हो चुका है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में धान कटाई शुरू होते ही प्रशासन सख्त, खेत में किया यह काम तो दर्ज होगी FIR

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने फेसबुक पर इसके बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि काफी अभ्यर्थियों की तरफ से आग्रह किया गया था कि इस बार 3 साल देरी से सीईटी की परीक्षा का आयोजन किया गया है, जिस कारण पुलिस की भर्ती में शामिल होने के लिए उनकी उम्र ज्यादा हो गई उन्हें राहत दी जानी चाहिए.

युवाओं को न्याय देना दायित्व

हरियाणा पुलिस में पुरुष कांस्टेबल के 4500, महिला कांस्टेबल के 600 और जीआरपी में कांस्टेबल के 400 पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना है कि युवाओं के हित में सरकार ने पुलिस कान्स्टेबल सीईटी 2025 के तहत 3 वर्ष की आयु छूट देने का फैसला लिया है. संत कबीर कुटीर में बहुत से युवा मुझसे मिले थे. साल 2022 के बाद सीईटी परीक्षा न हो पाने से जिन योग्य युवाओं को नुकसान हुआ उन्हें न्याय देना हमारा दायित्व है. ऐसे में युवाओं को उम्र में 3 साल की छूट दी जा रही है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.