तेल कंपनियों ने जारी की पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, जानें क्या है नया रेट

चंडीगढ़ । तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के नई कीमत जारी कर दी है. आज हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हरियाणा में आज पेट्रोल 95.27 रुपए प्रति लीटर है तो वहीं डीजल 86.51 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

petrol pump

फिलहाल प्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल सिरसा जिलें में बिक रहा है. सिरसा में मंगलवार को पेट्रोल का भाव 97.33 रुपए प्रति लीटर हो गया है तो वहीं डीजल 88.49 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां 5 नवंबर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 94.23 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. बता दें कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हर रोज सुबह 6 बजें बदलाव किया जाता है. विदेशी मुद्रा के अंतर के साथ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का भाव क्या हैं इस आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें निर्धारित की जाती है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.