हरियाणा में पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें जारी, जानें आज के ताजा रेट

चंडीगढ़ | तेल कंपनियों ने सोमवार यानि आज हरियाणा में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आज जारी नई कीमतों के अनुसार, हरियाणा में ईधन की कीमतों में कोई खास उतार- चढ़ाव देखने को नहीं मिला है. आज जारी नई कीमतों के अनुसार हरियाणा में एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.52 रुपए तो वही डीजल 90.36 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

Petrol Diesel Price 3

वहीं साईबर सिटी गुरुग्राम की बात करें तो यहां पेट्रोल का भाव 96.77 रुपए प्रति लीटर हो गया है जबकि डीजल 89.65 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. बात औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.49 रुपए जबकि डीजल 90.35 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

वहीं हरियाणा के जिलों की बात करें तो यहां सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल सिरसा जिले में बिक रहा है. यहां एक लीटर पेट्रोल का भाव 98.85 रुपए जबकि डीजल 91.65 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में 20 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़ में एक लीटर पेट्रोल का भाव 96.20 रुपए जबकि डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

SMS से पता करें ताजा रेट

पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें आप घर बैठे भी पता कर सकते हैं. इंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 92249-92249 नंबर पर भेजना होगा. बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग होता है जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा. बता दें कि तेल कंपनियों द्वारा हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी जाती है और उसके तुरंत बाद ही नए रेट पर तेल की बिक्री शुरू हो जाती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.