हरियाणा में पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें जारी, टंकी फुल करवाने से पहले जान लें नया रेट

चंडीगढ़ | सरकारी तेल कंपनियों द्वारा सोमवार को हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई है. कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बावजूद भी सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया है. हरियाणा में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.58 रुपए प्रति लीटर तो वहीं डीजल 90.42 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

Petrol Diesel Price 3

सीएम सिटी करनाल की बात करें तो यहां आज पेट्रोल का भाव 96.66 रुपए प्रति लीटर बना हुआ है तो वहीं डीजल 89.52 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं सिरसा जिलें में पेट्रोल- डीजल की कीमत सबसे ज्यादा बनी हुई है. यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 98.53 रुपए खर्च करने होंगे जबकि डीजल के लिए 91.34 रुपए प्रति लीटर का खर्च आएगा.

बात अगर राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.20 रुपए तो वहीं डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. बता दें कि इंटरनेशनल लेवल पर क्रुड ऑयल की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें निर्धारित होती है. जब इंटरनेशनल लेवल पर कच्चे तेल का भाव बढ़ जाता है तो भारत में भी ईंधन की कीमतें बढ़ जाती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के PHC- CHC में मिलेगी प्राइवेट अस्पतालों जैसी सुविधाएं, जच्चा- बच्चा को शहर की भागदौड़ से मिलेगा छुटकारा

SMS के जरिए जाने ताजा रेट

पेट्रोल- डीजल का नया भाव आप एसएमएस के जरिए घर बैठे भी जान सकते हैं. इंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 92249-92249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग होता है जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.