पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर उछाल, जानें अपने शहर में तेल के दाम

चंडीगढ़।हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और आज यानि 30 अक्टूबर को हरियाणा में पेट्रोल की कीमत 105.93 रुपए प्रति लीटर हो गई है. जबकि डीजल का दाम 97.92 रुपए प्रति लीटर हो गया है.

Petrol Diesel Price 1

वहीं राजधानी चंडीगढ़ में पेट्रोल का भाव 104.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है तो डीजल भी बढ़कर 97.43 रुपए प्रति लीटर हो गया है. लगातार आसमान छू रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी की जेब ढीली कर रही है और वाहन चालकों को वाहन चलाने से पहले सौ बार सोचना पड़ रहा है.

जानिए आपके शहर में कितना हैं दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतें आप SMS के जरिए भी मालूम कर सकते हैं. इंडियन ऑयल की बेबसाइट के अनुसार , आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड नंबर लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS करना होगा. हर शहर का अलग-2 कोड नंबर होता है जो आपको IOCL की अधिकारिक वेबसाइट से मिल जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में रौद्र रूप धारण करेगी गर्मी, इस तारीख से राहत मिलने के बनें आसार
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.