कॉलेज में एडमिशन के लिए 24 जुलाई तक होगी फिजिकल काउंसलिंग, MA एडमिशन के लिए भी जल्द खुलेगा पोर्टल

चंडीगढ़ | हरियाणा के 344 कॉलेजों में 17 जुलाई तक फिजिकल काउंसलिंग होगी. इसके अंतर्गत, 100 रुपये प्रति विद्यार्थी लेट फीस भी लग रही है. हालांकि, 18 जुलाई से 24 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ- साथ प्रतिदिन के अनुसार 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क भी देना होगा. उदाहरण के लिए 18 जुलाई को 100 रुपये तो 19 जुलाई को 200 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क जमा करना होगा.

Job Exam Student Collage

एडमिशन के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल

उच्चतर शिक्षा विभाग ने एमए फर्स्ट ईयर में एडमिशन के लिए जल्द पोर्टल ओपन करने की तैयारी कर ली है. अभी तक बीए, बीकॉम और बीएससी के विद्यार्थियों के छठे सेमेस्टर का रिजल्ट नहीं आया है. संभावना है कि 2 से 3 दिन के अंदर परिणाम आ जाएगा. इसके बाद, आगामी एमए संकाय में एडमिशन लिए जा सकेंगे. इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग पोर्टल खोलेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सक्रिय होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, 6 जून तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

शुरू करनी चाहिए ओपन ऐडमिशन प्रोसेस

हरियाणा कॉलेज टीचर एसोसिएशन के राज्य प्रधान दयानंद मलिक ने जानकारी कि प्रदेश के करीबन सभी कॉलेजों में काफी सीटें खाली रह गई हैं. ऐसी स्थिति में किसी कॉलेज में 50 सीटें खाली होने पर 5 आवेदन आने पर भी फिजिकल काउंसलिंग कराई जा रही है, जबकि इसमें बदलाव करना चाहिए और ऐसी स्थिति में स्टूडेंट्स के लिए ओपन दाखिला प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.