नए साल पर पुलिसकर्मियों को मिली कई बड़ी सौगातें, पढ़ें हरियाणा DGP अजय सिंघल का ऐलान

चंडीगढ़ | हरियाणा के नए DGP नियुक्त हुए अजय सिंघल ने प्रदेश के पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात देने की योजना बनाई है. उन्होंने एक वाक्य का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जब अपनी बेटी की शादी के लिए बैंक्वेट हॉल बुक किया तो उनसे 5 लाख रुपए की मांग की गई थी. तभी उनके मन में विचार आया कि वे पुलिस महकमे में इतनी बड़ी पोस्ट पर कार्यरत हैं. वह तो इस बड़ी धनराशि को वहन कर सकते हैं लेकिन एक आम पुलिसकर्मी को अपनी संतान का विवाह करना हुआ तो वह इतना खर्चा कैसे एडजस्ट करेगा.

IPS officer Ajay Singhal

उन्होंने उसी समय मन बना लिया था कि यदि उन्हें मौका मिला तो वह पुलिसकर्मियों के लिए प्रदेश की प्रत्येक पुलिस लाइन में एक- एक बैंक्वेट हॉल और 4 से 5 कमरों का निर्माण अवश्य कराएंगे.

हरियाणा DGP ने गिनवाई प्राथमिकताएं

हरियाणा प्रदेश के डीजीपी के रूप में अपना कार्यभार संभालने के बाद जब वो अपनी प्राथमिकताएं गिनवा रहे थे तभी उन्होंने प्रदेश के 90 हजार पुलिसकर्मियों के कल्याण की योजना भी साझा की.

बतौर डीजीपी नियुक्त हुए अजय सिंघल कम से कम अगले 2 साल तक हरियाणा पुलिस के प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं देंगे. इसलिए उन्होंने जिला पुलिस लाइनों में बैंक्वेट हॉल बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की संभावनाएं तलाश करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं. पुलिस लाइनों में खाली पड़ी जमीन पर इन बैंक्वेट हॉल का निर्माण किया जाएगा जहां पुलिसकर्मी अपनी संतान की शादी के अलावा सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित कर सकेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

बेटी की शादी पर सहायता राशि

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाना और उनकी सामान्य समस्याओं को दूर करना उनका शीर्ष एजेंडा रहेगा. डीजीपी ने बताया कि पुलिसकर्मियों को बेटी के विवाह पर 5 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा और इसके लिए योजना बना ली गई है. वहीं, पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए भी 2 लाख रुपए तक की अनुदान राशि देने की योजना बनाई जा रही है.

कई जिलों तथा पुलिस विंग में साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलने के चलते अक्सर पुलिसकर्मी तनाव में रहते हैं लेकिन अब इस संबंध में सभी जिलों के एसपी को पॉलिसी बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं. वहीं, महिला पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस थानों व चौकियों में व्यवस्थित साफ- सुथरे शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.