हरियाणा ग्रुप डी CET के लिए किसी भी समय खुल सकता है पोर्टल, 3 दिन 6 शिफ्ट में परीक्षा संभव

चंडीगढ़ | हरियाणा में ग्रुप सी CET के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)  ग्रुप डी सीईटी की तैयारी में लग चुका है. ग्रुप डी के लिए होने वाले संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) का इंतजार कर रहे युवाओं को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है. जल्दी आयोग द्वारा परीक्षा को लेकर शेड्यूल जारी किया जाएगा. इसके लिए विज्ञापन को तैयार किया जा रहा है.

Haryana CET HSSC CET

अपने डाक्यूमेंट्स तैयार करले उम्मीदवार

इसमें सारी जानकारी होगी कि परीक्षा कितने अंक -की होगी व कितनी योग्यता होगी. इसे लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह की तरफ से भी सूचना जारी की गई थी. उन्होंने कहा था कि सभी उम्मीदवार जल्द से जल्द अपने सभी कागजात तैयार कर ले, ताकि उन्हें रजिस्ट्रेशन के समय कोई भी परेशानी ना आए. आयोग के सूत्रों के मुताबिक, ग्रुप- सी के सीईटी में जहां 13.48 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था, ग्रुप-डी के सीईटी में यह संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है.

3 दिन में 6 शिफ्ट में हो सकता है आयोजन

ऐसा इसलिए क्योंकि बड़ी संख्या में ग्रुप- सी के लिए परीक्षा देने वाले उम्मीदवार भी ग्रुप- डी का सीईटी देते हैं. ऐसे में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग तैयारी कर रहा है कि ग्रुप- डी का सीईटी 3 दिन के 6 शिफ्ट में हो. आयोग के पास पहले से ही सभी सेंटरों की लिस्ट उपलब्ध है, क्योंकि इन सेंटरों पर हाल ही में ग्रुप- सी के लिए सीईटी का आयोजन किया गया था. सूत्रों के अनुसार, आयोग जल्द ग्रुप-डी के सीईटी लिए पोर्टल को ओपन करेगा.

यह भी पढ़े -  Asian Games 2026 में हरियाणा के सुरुचि- कमलजीत का शानदार प्रदर्शन, CM सैनी ने दी बधाई

किसी भी वक़्त खुल सकता है पोर्टल

इस पर सीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा. अभी यह निर्धारित नहीं किया गया है कि कितने समय के लिए पोर्टल को खुलेगा. हालांकि, अब किसी भी वक़्त पोर्टल को खोला जा सकता है. ग्रुप सी के लिए भी युवाओं से ऑब्जेक्शन मांगे गए हैं. यदि युवाओं के ऑब्जेक्शन सही पाए जाते हैं, तो आंसर की फिर से जारी की जाएगी. खबरें आ रही है कि अगस्त के अंत तक ग्रुप सी सीईटी का परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.