हरियाणा CET के आधार पर 50 हजार पद भरने की तैयारी, विभागों से मांगा गया खाली पदों का ब्यौरा

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से CET (संयुक्त पात्रता परीक्षा) के जरिये इसी साल 50 हजार से ज्यादा पदों को भरने का लक्ष्य तय किया गया है. मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने इसके लिए विभिन्न विभागों से रिक्त पदों का ब्योरा भेजनें को कहा है. अभी तक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के पास अलग- अलग विभागों से लगभग 10 हजार पदों की मांग आ चुकी है. इनमें 5600 सिपाहियों के पद व 750 पद स्वास्थ्य विभाग के पद शामिल हैं. सबसे ज्यादा भर्तियां शिक्षा विभाग में की जानी है.

Haryana CET HSSC CET

50 हजार पदों को भरने की तैयारी

भाजपा सरकार के संकल्प पत्र में पांच साल में 2 लाख रिक्त पड़े पदों पर भर्तियों का वादा किया गया है. हर साल 50 हजार पदों को भरने की तैयारी है. अब सरकार अपने वादे को निभाने के लिए लग गई है. आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह का कहना है कि अभी विभागों से जानकारी मांगी जा रही है. सभी का डाटा आने पर इसे कंपाइल किया जाएगा. सीईटी होने के बाद पदों की मांग भी बढ़ सकती है. इसके बाद, उनको विज्ञापित किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  Asian Games 2026 में हरियाणा के सुरुचि- कमलजीत का शानदार प्रदर्शन, CM सैनी ने दी बधाई

विभागों को हर तिमाही भेजनी होगी मांग

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से सरकार के सामने यह मांग रखी है कि सभी विभाग हर तिमाही आयोग के पास मांग पत्र भेजें, ताकि भर्तियों को लेकर पहले से खाका तैयार हो पाये. इसी डाटा के आधार पर सीईटी पास अभ्यर्थियों की आगे होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल तैयार किया जाता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.