जेल से बाहर निकलते ही राम रहीम ने समर्थकों को कही ये बातें, पढ़ें क्या कहा

चंडीगढ़ | हिसार जिले में आदमपुर उपचुनाव और पंचायत चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आ गया है. वह आज सुबह सुनारिया जेल से छूट कर उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम पहुंचे हैं. वहां पहुंचने के बाद राम रहीम ने समर्थकों को एक वीडियो संदेश जारी किया. जिसमें उन्होंने कहा कि जैसा तुमसे कहा गया है वैसा करते रहो. वही करें जो जिम्मेदार लोग आपको करने के लिए कहें. इसे स्वेच्छा से नहीं करना है.

ram rahim

राम रहीम ने कही ये बातें

राम रहीम ने कहा कि हम आश्रम पहुंच गए हैं. प्रभु सबका कल्याण करें. जैसा कि आपको पहले बताया गया है, आज्ञा का पालन करते रहो, इच्छा मत करो. जिम्मेदार लोगों को पालन करना होगा. हमें अपने बच्चों पर बहुत गर्व है. सर्वशक्तिमान ईश्वर आपको बहुत आशीर्वाद दें. उन्होंने वीडियो में बताया कि आपको वो समंदर याद होगा. समुद्र बढ़ गया है.

उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि अब वह आपसे बात करते रहेंगे. राम रहीम ने कहा कि एक बार बच्चे ने पूछा कि गुरुजी, मैं भी आपको पिता कहता हूं और मेरे पिता और दादा भी पिता को बुलाते हैं. यह मोड़ क्या है. जो संत हैं, उनके लिए परमेश्वर की सन्तान उनकी सन्तान हैं. प्रभु सबका भला करे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

सुनारिया जेल से आए बाहर

आपको बता दें कि कल राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है. जिसके बाद वह आज सुबह हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल से बाहर आए. राम रहीम हनीप्रीत के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर यूपी के बागपत पहुंचे. पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वह राजस्थान के गुरुसर मोडिया भी जा सकते हैं. राम रहीम सिरसा आना चाहते थे लेकिन सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.