इजराइल में 5000 पदों पर हो रही भर्ती, HKRN के जरिए करें आवेदन

चंडीगढ़ | युवाओं को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) की ओर से विदेश में नौकरी करने का मौका दिया जा रहा है. बता दें कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए इजरायल के लिए 5 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों में 90% महिलाएं व 10% पुरुष होंगे. इन पदों पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को वेतन के रूप में 1,37,745 रुपए मासिक मिलेगा.

Exam Jobs

नौकरी में करना होगा यह काम

इन पदों पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों का काम दिव्यांगजनों की देखभाल करना है. इनमें टॉयलेट कराने से लेकर डायपर बदलना, कपड़े पहनाना नहलाना, भोजन बनाना, खाना खिलाना व घर की सफाई करना आदि शामिल है. आप इस नौकरी के लिए तभी जा सकेंगे, जब 1 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे. प्रक्रिया के लिए आपको इन पैसों की आवश्यकता पड़ेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 28 सितंबर से इन जिलों में दिखेगा असर

यह रहेगी भर्ती की योग्यता

अगर इस भर्ती के लिए जरूरी योग्यता की बात करें तो  भर्ती के लिए वजन 45 किलोग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए. लंबाई 1.5 मीटर व उम्र 25 से 45 के बीच होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार ने अंग्रेजी के साथ 10वीं पास की होनी चाहिए. आवेदक के पास कम से कम 42 दिनों का केयर गिविंग सर्टिफिकेट होना चाहिए.

नर्सिंग, फिजियोथैरेपी, नर्सिंग डिप्लोमा या दाई का प्रमाण पत्र भी आवश्यक है. यदि आपके पास जीएनएम, एएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट नर्सिंग कोर्स है, तो भी आपको भर्ती के लिए योग्य माना जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.