हरियाणा में होगी 1 हजार वेयरहाउस ग्राउंड कोऑर्डिनेटर की भर्ती, 25 अगस्त तक होंगे आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) के जरिये प्रदेश में एक नई भर्ती की जा रही है. बता दें कि HKRN के माध्यम से वेयरहाउस में 1000 ग्राउंड कोऑर्डिनेटर (मैदान समन्वयक) की भर्ती की जाएगी. एक प्राइवेट कंपनी के जरिये संबंधित कर्मचारियों को सेलेक्ट किया जाएगा.

Job Exam Student Collage

नहीं चाहिए कोई अनुभव

एचकेआरएनएल की तरफ से आवेदन करने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है. हरियाणा प्रदेश के 10वीं व 12वीं पास युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे. इन पदों के लिए अनुभव की जरूरत नहीं है ऐसे में जिन्हें कोई भी अनुभव नहीं है वह भी आवेदन कर सकते हैं.

पोर्टल पर 25 अगस्त तक आवेदन किये जा सकेंगे. इन पदों पर चयनित युवाओं को हर महीने 13 से 15 हजार रुपये वेतन मिलेगा. युवाओं को पीएफ और ईएसआई की भी सुविधाएं भी मिलेंगी. चयनित युवाओं को अलग- अलग तरह के कार्य दिए जायेंगे. इन पदों पर चुने गए युवाओं को सामान की पिकिंग और पैकिंग के काम में लगाया जाएगा. लोडिंग और अनलोडिंग के काम की भी देखरेख करनी होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

करने होंगे यह काम

गोदाम, वाहनों में माल की सुरक्षा व समय पर लोडिंग और अनलोडिंग में सहायता करेंगे. चयनित युवा माल की आवाजाही के रिकार्ड और स्टॉक का ब्योरा तैयार करेंगे. इसके अलावा, गोदाम संचालन क्षेत्र की निगरानी व सफाई से जुड़े काम भी कराए जाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.