JBT भर्ती की लिखित परीक्षा का बदला शेड्यूल, अब इस दिन होगा एग्जाम

चंडीगढ़ | राजधानी चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की तरफ से समग्र शिक्षा के तहत 218 JBT शिक्षकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के शेड्यूल में थोड़ा चेंज किया गया है. पहले इस परीक्षा का आयोजन 28 सितंबर को होना था, मगर मौजूदा हालात को देखते हुए अब इसे 5 अक्टूबर को करवाने का फैसला लिया गया है. शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह परीक्षा चंडीगढ़ में विभिन्न केंद्रों पर सुबह 10.30 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगी.

Ladies Teacher

30 सितंबर से डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

सभी उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड 30 सितंबर को सुबह 11 बजे से डाउनलोड कर पायेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक, इस परीक्षा में पूरे देश से 23 हजार से ज्यादा युवाओं के शामिल होने की संभावना है. 33 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने जेबीटी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, लपर कई उम्मीदवारों ने निर्धारित तारीख तक फीस नहीं भरी.

7 अक्टूबर को जारी होगी आंसर की

लिखित परीक्षा के आयोजन के बाद परीक्षा की आंसर की 7 अक्टूबर को जारी की जाएगी. आंसर की शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी होगी. उम्मीदवारों को 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे तक अपनी आपत्तियां दर्ज करवाने का मौका मिलेगा. शिक्षा विभाग की तरफ से प्लानिंग की जा रही है कि जेबीटी के पदों को नवंबर के लास्ट तक भर दिया जाये.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सूर्य की तपिश छुड़ाने लगी पसीने, मौसम विभाग ने फिर जताईं बूंदाबांदी की संभावना

टीजीटी के लिए भी चल रही भर्ती प्रक्रिया

समग्र शिक्षा के तहत, टीजीटी के 104 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है. इच्छुक अभ्यर्थी 5 सितंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते थे और अब आवेदन करने वाले उम्मीदवार 8 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक फीस भर सकते हैं. सिर्फ वही युवा टीजीटी की लिखित परीक्षा में शामिल हो सकेंगे जो फीस भरेंगे और सभी योग्यताओं को पूरी करेंगे. संभावना है कि टीजीटी की लिखित परीक्षा अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में आयोजित की जाए.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.