हरियाणा के ग्रामीण इलाकों के लिए खुशखबरी, फ्री इंटरनेट की मिलेगी सुविधा

चंडीगढ़ | डिजिटाइजेशन के इस युग में इंटरनेट सेवाओं का इस्तेमाल दिन- प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. वहीं, ग्रामीण इलाकों में डिजिटाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से भी कई कदम उठाए जा रहे हैं. ग्रामीण इलाकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और सरकारी कार्यों में तेजी लाने के लिए हाईस्पीड इंटरनेट से जोड़ने की तैयारी चल रही है.

INTERNET ON MOBILE

पंचायतों को मिलेंगे मुफ्त कनेक्शन

हरियाणा सरकार ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के सहयोग से सभी पंचायतों के सरकारी संस्थानों को मुफ्त फाइबर- टू- होम कनेक्शन देने की योजना बनाई है. इससे चंडीगढ़ या फिर सरकार के मुख्य कार्यालयों से फाइलों की आनलाइन मूवमेंट में तेजी आएगी. छोटे- बड़े कामों के लिए शहरों की भाग- दौड़ नहीं करनी पड़ेगी.

किसानों को भी सरकार की इस योजना का लाभ मिलेगा. किसान अपने गांव से ही मुआवजा पोर्टल के जरिए फसल मुआवजे के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. मेरी फसल- मेरा ब्योरा पोर्टल पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

130 करोड़ रूपए आएगी लागत

इस योजना के तहत, हर पंचायत को दो साल के लिए 10 मुफ्त FTTH कनेक्शन दिए जाएंगे. इन कनेक्शनों से ग्रामीण इलाकों में डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत होगी. इनका इस्तेमाल सरकारी काम- काज को डिजिटल बनाने में किया जाएगा. इस योजना को केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर वित्त पोषित किया है. इस योजना पर करीब 130 करोड़ रूपए खर्च होंगे और 1 करोड़ से ज्यादा लोग इस योजना से लाभान्वित होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.