हरियाणा में ऑर्गेनिक खेती करना सीखेंगे स्कूली बच्चे, चख सकेंगे मौसमी फल- सब्जियों का स्वाद

चंडीगढ़ | हरियाणा में स्कूली बच्चों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां सभी जिलों के राजकीय स्कूलों में न्यूट्रिशन गार्डन विकसित किए जाएंगे. मौलिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में स्कूलों में जगह चिह्नित करने सहित अन्य सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं.

Garden Kheti

स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला

मौलिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशानुसार जिन स्कूलों में जगह अधिक है, वहां पर जमीन पर ही फल और सब्जियां उगाई जाएगी. जिन स्कूलों में जगह का अभाव है, वहां स्कूल की बिल्डिंग की छत पर गमले और पॉली बैग की मदद से सब्जियां और फलों के पौधे उगाए जाएंगे.

इस पूरी प्रक्रिया में छात्रों के साथ- साथ अध्यापकों की भी भागीदारी रहेगी. स्कूलों में तैयार होने वाली सब्जियां और फल छात्रों को खाने के लिए दिए जाएंगे. सरकार की इस योजना से स्कूली बच्चों को मौसमी फल और सब्जियों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा. मौलिक शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जल्द ही इस योजना को हरी झंडी दिखाई जाएगी. उन्होंने बताया कि छात्रों के स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

खेती की मिलेगी जानकारी

शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि न्यूट्रिशन गार्डन बनने से छात्रों को बागवानी और ऑर्गेनिक खेती की जानकारी मिलेगी. स्कूल प्रिंसिपल और टीचर्स छात्रों को बताएंगे कि कौन- सा ऑर्गेनिक फूड किस प्रकार से उगाया जाता है, ताकि छात्र अपने घर पर भी न्यूट्रिशन गार्डन विकसित कर सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.