चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से हरियाणा कौशल रोजगार निगम की स्थापना की गई है. HKRN के तहत, उम्मीदवारों को अनुबंध आधार पर नौकरी दी जाती है. इसके लिए समय- समय पर आवेदन मांगे जाते हैं. अगर आपने भी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत आवेदन किया था और आप अपना स्कोर कार्ड चेक करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि HKRN स्कोरकार्ड जारी हो चुका है. इस स्कोर कार्ड के जरिए आप यह जान सकते हैं कि आपका स्कोर कितना बना है.
HKRN स्कोरकार्ड हुआ जारी
आप सभी हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं और यह जान सकते हैं कि अगले चरण के लिए आप कितने योग्य हैं. हम आपके साथ पूरी प्रक्रिया साझा कर रहे हैं कि आप किस प्रकार अपना स्कोर कार्ड चेक कर पाएंगे. हमारे द्वारा बताई गई प्रक्रिया के अनुसार आप बहुत ही आसानी से अपना स्कोर कार्ड चेक कर पाएंगे.
इस प्रकार देखें अपना स्कोर कार्ड
- हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) स्कोर कार्ड देखने के लिए आपको सबसे पहले HKRN की आधिकारिक वेबसाइट hkrnl.itiharyana.gov.in पर जाना होगा.
- इसके बाद “कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन एंड लॉगिन” पर क्लिक करना होगा.
- अब अपनी फैमिली आईडी दर्ज करनी होगी.
- अब ड्रॉप-डाउन लिस्ट से अपना नाम सेलेक्ट करें और “गेट पीपीपी” (या “गेट फैमिली डिटेल्स”) पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद आप ‘कैलकुलेट स्कोर’ बटन पर क्लिक करके अपना स्कोर कार्ड देख पाएंगे.
