हरियाणा में SDRF बटालियन का होगा गठन, अग्निवीरों को नौकरी में मिलेगी प्राथमिकता

चंडीगढ़ | हरियाणा के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. सरकार नई राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) बटालियन का गठन करने जा रही है और इसमें अग्निवीरों को प्राथमिकता दी जाएगी. गृहमंत्रालय ने बटालियन के लिए 1,149 पदो की भर्ती को स्वीकृति दे दी है. सरकार के इस फैसले से अग्निवीरों के साथ राज्य के युवाओं को भी सरकारी नौकरों का मौका मिलेगा.

CM Nayab Singh Saini

हरियाणा में SDRF बटालियन का होगा गठन

बाढ़, भूकंप, आग, औद्योगिक दुर्घटनाओं और अन्य आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए राज्य के सभी डिवीजनों में 1- 1 त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) बनाई जाएगी ताकि यह टीम मौके पर पहुंच जान और माल की सुरक्षा कर सके. इसमें 5- 5 प्रशिक्षित सदस्य और उन्हें आदेश देने के लिए अधिकारी भी शामिल किए जाएंगे.

भर्ती को लेकर की गई चर्चा

गृह विभाग की HCS डॉ. सुमिता मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बटालियन टीम को लेकर चर्चा की गई, जिसमें डॉ. मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से SDRF की स्थापना, संगठन, प्रशिक्षण और तैनाती को लेकर पूरी प्रक्रिया दिए गए निर्देशों के अनुसार ही अपनाई जा रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, ग्रुप- D कर्मचारियों को प्रमोशन में मिलेगा ज्यादा मौका

नई भर्ती में शामिल होने वाले जवानों को केंद्र सरकार के नियमों का पालन करना होगा. उन्होंने इससे संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिए है कि समय सीमा, संसाधनों की जरूरत, बुनियादी ढांचा और चरणबद्ध कार्यान्वयन नीति का विवरण देते हुए एक प्रस्ताव जारी करे.

अग्निवीरों के लिए की गई घोषणा

सरकार द्वारा अग्निवीरों को पुलिस, खनन गार्ड और जेल वार्डन में 10% आरक्षण और ग्रुप C की भर्ती में 5% की छूट पहले ही दी हुई है. सरकार ने सेवा से निवृत्त होने वाले अग्निवीरों के लिए 0% ब्याज पर 10 लाख रुपए का लोन देने का प्रावधान किया है. निजी क्षेत्र में 30 हजार प्रत्येक महीना देने वाली कंपनी को 60 हजार की सब्सिडी देने का प्रावधान भी किया है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.