हरियाणा के सरकारी स्कूलों में जल्द पूरी होगी शिक्षकों की कमी, HKRN के जरिए होगी नई नियुक्तियां

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में स्टाफ की काफ़ी समस्या बनी हुई है. इससे निपटने के लिए पक्की भर्ती होने तक कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नए शिक्षक रखने की तैयारी की जा रही है. यह भर्तियां हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) के जरिये की जा सकती हैं. जल्द ही, समस्या द्वारा इस समस्या का हल किया जाएगा.

school teacher

हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के कुल 1 लाख 22 हजार 359 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 29 हजार 866 पद रिक्त हैं. फिलहाल 81 हजार 388 नियमित शिक्षक हैं, जबकि 11 हजार 105 गेस्ट अध्यापक हैं. इस प्रकार कुल 92 हजार 493 शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे हैं. हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिये 6667 शिक्षक विभिन्न स्कूलों में पढ़ा रहे हैं.

HKRN कर्मियों की जानकारी

बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न हो, इसके लिए अनुबंध आधार पर जल्द ही नई भर्तियां की जा सकती हैं. शिक्षा विभाग की तरफ से एचकेआरएन के तहत स्कूलों में कार्य कर रहे सभी गैर शिक्षक कर्मचारियों का ब्योरा भी देने को कहा गया है. सेकेंडरी शिक्षा निदेशक की तरफ से जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को लेटर लिखा गया है. इस पत्र में स्पष्ट हिदायत दी गयी है कि उनके जिले में कार्यरत एचकेआरएन कर्मियों का ब्योरा निर्धारित प्रोफार्मा के अनुरूप उपलब्ध करवाया जाए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

रिपोर्ट भेजना अनिवार्य

इसमें कर्मचारी का नाम, पदनाम, ड्यूटी कार्यालय/ विद्यालय, नियुक्ति तिथि, स्वीकृत पद तथा वर्तमान कार्यस्थल शामिल है. विभाग कीने कई बार जिला स्तर पर यह जानकारी मांगी है, पर तय समयावधि पर मुहैया नहीं करवाई गई है. अधिकारियों की लापरवाही पर सेकेंडरी शिक्षा निदेशक की और से नाराजगी व्यक्त  करते हुए साफ निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समयावधि के अंदर रिपोर्ट भेजना अनिवार्य है.

विभागीय कार्यवाही

अगर किसी जिले से यह जानकारी वक़्त पर नहीं आती है, तो संबंधित जिला अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी. जिला शिक्षा अधिकारियों को लिखे लेटर में शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि एचकेआरएन के जरिये नियुक्त कर्मचारियों की स्थिति जानना जरूरी है, ताकि सरकार को यह पता चल पाये कि कितने कर्मचारी किस लेवल पर और किन संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. ऐसे में जल्द- से- जल्द जानकारी भेजने को कहा गया है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.