हरियाणा के विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए बनेगी स्पेशल एजेंसी, रेशनेलाइजेशन कमीशन ने की CM से सिफारिश

चंडीगढ़ | हरियाणा में शिक्षा, पुलिस सहित कई मुख्य विभागों में भर्ती के लिए स्पेशल एजेंसी बनाने की खबरें देखने को मिल रही है. इसे लेकर चर्चाएं चल रही है. रेशनेलाइजेशन कमीशन की तरफ से मुख्यमंत्री को जो रिपोर्ट सौंपी गई है उस रिपोर्ट में प्रमुख विभागों की भर्तियों को लेकर हो रही निरंतर देरी को देखते हुए एजेंसी बनाने की सिफारिश पेश की गई है. कहा जा रहा है कि सीएम को सौंपी रिपोर्ट में कमीशन ने तीन बड़े कारण व्यक्त किए हैं.

CM Nayab Singh Saini

हरियाणा में भर्ती के लिए बनेगी स्पेशल एजेंसी

कमीशन की ओर से सरकार को दी गई रिपोर्ट में आग्रह किया गया है कि सरकारी विभागों, बोडौं और निगमों की बढ़ती भर्ती जरूरतों को पूरा करने के लिए वैधानिक निकायों हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) और हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की क्षमता को भी बढ़ा देना चाहिए. इसके अतिरिक्त, कमीशन ने कहा है कि 20 विभागों का पुनर्गठन किया जाए.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ की VIP रोड, 45 साल से जनता के लिए बंद... जानें क्यों?

आमतौर पर भर्ती में देरी

रेशनेलाइजेशन कमीशन ने साल की अपनी पहली रिपोर्ट में स्पेशल एजेंसी गठन को भर्तियों में देरी का पहला कारण बताया है. कमीशन ने फोकस किया है कि भर्ती प्रक्रिया में आमतौर पर देरी होती है और यह अक्सर मुकदमेबाजी में उलझी रहती है. ऐसे में अब विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए स्पेशल एजेंसी बनाने को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.